मौत के मुँह से आरपीएफ जवान ने खींच लिया !

Rajnandgaon
Spread the love

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ (RPF) की मुस्तैदी की वजह से एक यात्री मौत के मुंह से वापस लौट आया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिरने ही वाला था, तभी वहां तैनात जांबाज प्रधान आरक्षक ने देवदूत बनकर उसकी जान बचा ली।

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में दिनांक 8 जुलाई को गाड़ी संख्या 12101 स्टेशन पर आकर रुकी । निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, तभी झारसुगुड़ा के रहने वाले 52 वर्षीय यात्री बृजेश सकुनिया चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे।
ट्रेन की गति तेज थी और इसी दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया। वह सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने जानलेवा गेप में फसने लगे लेकिन ठीक उसी वक्त, प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने पलक झपकते ही तत्परता दिखाई। अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्होंने तुरंत यात्री को सुरक्षित बाहर की ओर खींच लिया। आरपीएफ स्टाफ की इस सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
सुरक्षित बचने के बाद यात्री बृजेश सकुनिया ने बताया कि वे गोंदिया जंक्शन से झारसुगुड़ा तक की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि यह पूरी कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त, नागपुर श्री चेतन दिलीपराव जिचकार के दिशा-निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *