प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराशा हाथ लगी : शाहिद खान

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – हफीज़ खान

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल को विफल बताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद खान ने प्रधानमंत्री के नाम राजनांदगांव एडीएम को ज्ञापन सौंपा है और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। इस कार्यकाल को असफल बताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद खान ने प्रधानमंत्री के नाम राजनांदगांव एडीएम सीएल मारकंडे को एक ज्ञापन सौंपकर कहा है कि उनके 8 साल के कार्यकाल में जनता को निराशा हाथ लगी है, उन्होंने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन अब तक किसानों की दोगुनी आय का कुछ अता-पता नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री की कार्य योजना का भी कोई अता-पता नहीं है। महामंत्री शाहिद खान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की खाद बीज में जीएसटी लगाकर उसे महंगा कर दिया गया है। केंद्र की सरकार खेती किसानी के लिए कुछ लाभ देने का काम नहीं कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि को लेकर शाहिद खान ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की नकल कर प्रधानमंत्री कार्यक्रम आयोजित कर किसान सम्मान निधि की राशि बांट रहे हैं, 2-2 हजार रूपये करके प्रतिवर्ष वे 6000 रूपये किसानों को देते हैं जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद खान ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर घेरा, उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही गई थी, लेकिन इसमें भी वह विफल रहे। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में आठ 10 महीने से 300 करोड़ रुपए मटेरियल की राशि प्रदेश कि रुकी हुई है, वहीं 145 करोड़ रुपए मजदूरी भुगतान की राशि भी रुकी है। जिससे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है, उन्होंने केंद्र सरकार के 8 साल के कार्यकाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर जगह आरजकता फैली हुई है, किसी भी वर्ग को लाभ देने का काम केंद्र की सरकार नहीं कर रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, भावेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *