राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का नाम आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात : डा. रमन सिंह

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – हफीज़ खान
राजनांदगांव 24 जून 2022। जिले के ग्राम तोरनकट्टा में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिरकत की। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने प्रतिमा का अनावरण कर समाज के लोगों को संबोधित किया। वहीं राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का नाम आने से इसे समाज के लिए गौरव की बात बताया।

वीरांगना रानी दुर्गावती मंडावी की शहादत दिवस के अवसर पर आदिवासी गोंड समाज द्वारा राजनांदगांव जिले के तोरनकट्टा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि विधान से बुढ़ा देव की पूजा अर्चना कर रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डॉ रमन सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती अद्भुत योद्धा थी। उनका बलिदान इतिहास में लिखा जाता है, उन्होंने मुगलों के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया, जब वह चारों तरफ से घिर गई तब अपने ही खंजर से स्वयं का बलिदान दे दिया। डॉ रमन सिंह ने कहा कि ऐसी वीरांगना को हम नमन करते हैं।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज एक और खास दिन है आज राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए द्रोपति मुर्मू का नामांकन भरा गया है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि यहां आदिवासी समाज के लिए काफी गौरव की बात है। वहीं उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहली बार होगा कि कोई आदिवासी बहन राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद में बैठने जा रही है, उन्होंने आदिवासी समाज को इतना बड़ा सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि कम समय के लिए सत्र आयोजित होगा, लेकिन हम किसानों के मुद्दे खाद का संकट, लायन आर्डर के मामलों को सदन में उठाएंगे।

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान रानी दुर्गावती अमर रहे के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.