बांके बिहारी मंदिर खैरागढ़ में छुईखदान, गंडई के सदस्यों की उपस्थिति में जिला समन्वय समिति का हुआ गठन

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर

साल्हेवारा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वधान में उपजोन कार्यालय राजनादगांव के आदेशानुसार नवीन जिला _खैरागढ़ _छुई खदान _गंडई में रहने वाले गायत्री परिवार के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज जिला समन्वय समिति का गठन खैरागढ़ के बांके बिहारी मंदिर में किया गया। बैठक उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से जिला समन्वयक प्रभात साहू ठेलकाडीह, सह समन्वयक प्रभु राम वर्मा ठंडार, संगठन प्रकोष्ठ प्रकाश साहू जाल बांधा, साधना प्रकोष्ठ – रामकुमार देशमुख, ,साहित्य प्रकोष्ठ धनऊ साहू मुढ़ीपार, सप्त क्रांति आंदोलन तुलेश्वर कुमार सेन पैलीमेटा, ,कार्यालय प्रभारी टी डी वर्मा खैरागढ़ ,कोष प्रभारी मंगल राम कुंभकार खैरागढ़, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर खैरागढ़, रचनात्मक प्रकोष्ठ बाबूलाल विश्वकर्मा छुई खदान, नारी जागरण महिला प्रकोष्ठ रोहनी जंघेल छुई खदान, जिला युवा प्रकोष्ठ मनोज कंवर, को जिम्मेदारी दिया गया है।
नवीन जिला _खैरागढ़ _छुई खदान _गंडई, में गायत्री परिवार का जिला ट्रस्ट मंडल का गठन सुरेन्द्र ठाकुर के मार्गदर्शन में करने के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया।
इसी तरह गंडई में 16 जनवरी 2023 से 19 जनवरी 2023 तक चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न होगी |

आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रभात साहू, प्रभु राम वर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, मंगल राम कुंभकार, धनऊ राम साहू, मनोज कुमार कंवर, श्याम लाल वर्मा, तुलेश्वर- कुमार सेन, विष्णु राम निषाद, नीरू राम विश्वकर्मा, सतीश , संतोष कुमार, कमलनारायण, रोहनी जंघेल,दुर्गेश नंदिनी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वही सभी लोगों ने नवीन जिला में तन- मन -धन लगाकर अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यों में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.