रामनगर प्राथमिक शाला में हुआ “बाल मेले” का आयोजन, बच्चों में रहा खासा उत्साह

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – हफीज़ खान

राजनांदगांव 14 नवम्बर।  शहर के मोतीपुर रामनगर क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों के स्टॉल लगाए और बाल दिवस का उत्साह मनाया।

राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर बच्चों ने हिस्सा लिया और यहां विभिन्न खाद्य सामग्रियों के स्टाल लगाकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में बाल दिवस का उत्साह मनाया।

इस दौरान बच्चों ने कहा कि बाल मेले में उन्हें खाद्य सामग्री के स्टाल लगाकर बेहद खुशी मिल रही है।

वहीं वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिकों और साला विकास समिति के सदस्यों ने भी इस मेले के आयोजन की काफी सराहना की।

बाल मेले के आयोजन को लेकर शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर स्कूल प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी।

शाला की शिक्षिका श्रीमती रेहाना सोलंकी एवं शिक्षिका अलका चंद्राकर और अन्य शिक्षक गणों ने बाल मेले के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की थी। इस दौरान बच्चों को खाद्य सामग्री लगाने स्टाल उपलब्ध कराए गए थे। बाल मेले के आयोजन को लेकर शाला के शिक्षकों का कहना है कि बाल मेले के इस आयोजन से बच्चे काफी उत्साहित हैं।

रामनगर शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल मैदान में आयोजित इस बाल मेले में बड़ी संख्या में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खाद्य सामग्रियों में ढोकला, सेवाई, भेल, अमरूद, गोलगप्पे, पोहा, गुलगुला, चार्ट, पकोड़े आदि का स्टाल लगाया।

इस दौरान बच्चों की हौसला अफजाई करने बड़ी संख्या में उपस्थित वार्ड के लोगों और अभिभावकों ने बच्चों से सामग्रियां खरीद कर उनकी हौसला अफजाई की। रामनगर प्राथमिक शाला स्कूल में आयोजित इस बाल मेले के आयोजन की वार्ड के लोगों ने सराहना की वहीं बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *