वो भारत को तोड़ेंगे, हम भारत को जोड़ेंगे – कुलबीर

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – हफीज़ खान
राजनांदगांव 01 दिसम्बर।  शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आज भारत जोड़ो यात्रा शहर के गंज चौक से शुरू की गई जो मठपारा क्षेत्र का भ्रमण की। इस दौरान जगह-जगह इस यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं यात्रा के दौरान महिला समूहों का सम्मान भी किया गया।


भारत देश की एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया जा रहा है। राजनांदगांव शहर में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में यह यात्रा शहर के विभिन्न वार्डों में निकाली जा रही है। आज भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव शहर के गंज चौक से शुरू हुई और मठपारा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस यात्रा को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारत के लोगों को सांप्रदायिकता के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है और भारत को खंड-खंड किया जा रहा है। हम भारत को जोड़ने यह यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही इस भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव फिलहाल शहर के दक्षिण ब्लॉक क्षेत्र में है। इस यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी यात्रा मार्ग पर आने वाले सभी धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक कर देश में अमन चैन और छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि की कामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह लोग स्वागत भी कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने वार्ड में बेहतर काम करने वाली महिला समूह का सम्मान भी किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान “वे भारत को तोड़ेंगे, हम भारत को जोड़ेंगे” नारे गूंज रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *