संत शिरोमणि रविदास जयंती खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर 

खैरागढ़- छुई खदान- गंडई । नवगठित जिले के छुई खदान में प्रथम बार भव्य रुप से रविदास समाज द्वारा उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलम वर्मा शामिल हुई.
वार्ड नंबर 14 स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशोदा नीलांबर थी. वही कार्यक्रम की अध्यक्षता युवराज देवराज किशोर दास ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी व अधिवक्ता मोतीलाल जंघेल थे. वही कार्यक्रम में रविदास समाज के महिला अध्यक्ष नारी शक्ति के प्रतीक समाज के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली अधिवक्ता गीता टांडेकर झूलफे प्रमुख रूप से उपस्थित रही, जहां पर उनके द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों को शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया . इसी तरह अन्य अतिथियों में कार्यक्रम संयोजक लेख नारायण टांडेकर, रविदास समाज के पुरुष अध्यक्ष सतीश टांडेकर, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ विनायक गिरिपुंजे, पार्षद महेश नारकर , सुखी पाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे .

इसके पूर्व रविदास समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा खैरागढ़ से निकलकर टिकरी पारा नाका पहुंची. जहां बाजे- गाजे के साथ नृत्य करते हुए शोभायात्रा वार्ड नंबर 10 रविदास मंदिर के प्रांगण में पहुंची. जहां पूजा अर्चना पश्चात पुनः शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए वार्ड नंबर 14 स्थित रविदास मंदिर पहुंची जहां खैरागढ़ विधायक यशोदा नंबर वर्मा के मुख्य अतिथि में पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई. समाज के लोगों ने विधायक व अन्य अतिथियों के स्वागत सत्कार पश्चात अपने समाज की समस्याओं को रखा विधायक ने मंच में अपने उद्बोधन समाज को 5 लाख भवन के लिए देने की घोषणा की. समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *