जिला भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्य समिति और मंडल अध्यक्षों की घोषणा

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर

खैरागढ़। नए जिले खैरागढ़ छुईखदान गंडई भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा नवनीत सतीष जैन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , प्रदेश अल्प.मोर्चा अध्यक्ष सकील अहमद , जिला प्रभारी राकेश यादव ,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू के सहमती से, अनुशंसा से जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के के जिला पदाधिकारियों एवम कार्य कारणी सदस्यों व मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर सूची जारी की है ।
मोर्चा की जारी सूची में भाजपा की सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास के सैद्धांतिक उद्देश के अनुसार ही वरिष्ठ अनुभवी से लेकर युवा ऊर्जावान , सक्रिय ,जिले के प्राय: हर कोने से कार्यकर्ताओं को स्थान मिला हैं, जारी सूची में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा अल्पसंखयक समुदाय के लंबे समय से सक्रिय गौस मोहमद्द्द पांडादाह , संतोष पारख बाजार अतरिया , मेहताब खान छुईखदान, मंगलचंद जैन गंडई, महावीर बाघमार छुईखदान, शानू खान गंडई जवाबदारी सौंपी है ।
साथ ही जिला महामंत्री के रूप में खैरागढ़ के सक्रिय पार्षद अजय छाजेड , पूर्व पार्षद अयूब सोलंकी को अहम दायित्व दिया हैं ।
जिला मंत्री पद में सक्रिय शेख निजामुद्दीन छुईखदान , श्रीमती शबाना बेगम खैरागढ़ , युवा महेंद्र वैध खैरागढ़ , आसमीर खान सालहेवारा को जवाबदारी दी है ।
जिला कोषाआध्यक्ष पद पर हासन खान गंडई , जिला कार्यालय मंत्री मिथलेश नाहटा रोड अतरिया , जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण पारख राहुद,, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नितिन कोटरिया खैरागढ़ , सह प्रभारी नयन जैन रोड अतरिया , को जवाबदारी दी है । जिला कार्य कारर्णी में उत्तम छाजेड़ खैरागढ़ , हमीद खान छुईखदान , सुनील जैन मुढ़ीपार , सुधिर गोलचा दनिया, आशीष पारख केसला , शोएब रजा छुईखदान, श्रीमती साफिया खान पिपरिया , श्री मति आभा जैन छुईखदान, ललित चोपड़ा उदयपुर, विनय जैन खैरागढ़ , अमित जैन बुंदेली को दायित्व दिया हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राजेश जैन छुईखदान , नरेंद्र बोथरा खैरागढ़ , खलील कुरैशी खैरागढ़ , गौतम चंद जैन बाजार अतरिया , श्रीमती सुनीता जैन छुईखड़ान , श्रीमती मंजू कोठारी खैरागढ़ , उत्तम जैन बुंदेली को बनाया गया है।

क्षेत्र मे सक्रिय युवाओं को मिला मंडल अध्यक्ष का दायित्व –
मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी तेज तर्रार सक्रिय युवाओं की हुई हैं, जिसमे खैरागढ़ शहर से धर्मेंद्र शांखला , खैरागढ़ ग्रामीण से आदेश पारख़ , छुईखदान से महावीर सांखला , गंडई से मयंक सुराना , पांडादाह से संतोष जैन को मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *