हाथ से हाथ जोडो अभियान अंतर्गत ग्राम घुपसाल से छुरिया नगर तक पदयात्रा कर दिया नफरत छोडो – भारत जोडो का सन्देश
अंबागढ़ चैकी/ 28 मार्च
हाथ से हाथ जोडो अभियान के अंतर्गत खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के घुपसाल से छुरिया तक आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी पर गिन गिन कर हमले किए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की क्या जमाना आ गया है जिन्होने देश की आजादी के लिए उंगली तो दूर नाखुन नही कटाई वह आज इस देश में राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र बाटते फिर रहे है। आठ साल पहले देश के आवाम ने जिस चाय बेचने वाले के हाथो में देश सौपा वो 70 साल में बनी देश के सम्पत्तियो को चुन चुन कर बेच रहा है।
छग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में छुरिया ब्लाक के ग्राम घुपसाल से छुरिया नगर तक आयोजित हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में आयोजित इस पदयात्रा कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश के मुखिया के आगमन को लेकर कांग्रेसजनो में भारी उत्साह देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष अपने तय कार्यक्रम अनुसार नियत समय पर प्रातः सवा आठ बजे ग्राम घुपसाल पहुच गए थे। सुबह सुबह कार्यक्रम होने के बावजूद भी आयोजन स्थल मेें पचास किमी. दूर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए आयोजन स्थल में पहुच गए थे। घुपसाल में पदयात्रा शुरू करने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घुपसाल में ग्राम के सांकर देव एवं शीतला माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबाधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाथ से हाथ जोडो अभियान व भारत जोडो यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी देश में शांति व भाईचारा भारत की एकता व अखंडता के लिए नफरत छोडो भारत जोडो का आहवान कर रही है। सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने संबोधित किया। उन्होने प्रदेष अध्यक्ष को जिले में हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत चलाए गए कार्यक्रमो की जानकारी दी। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने श्री मरकाम व खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में घुपसाल से छुरिया तक पदयात्रा की। पदयात्रा कार्यक्रम छुरिया नगर में बस स्टैन्ड में आकर सभा में बदल गई।
सभा को संबोधित करते हुए छग प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी पर गिन गिन कर हमले किए। श्री मरकाम ने आरोप लगाया की जिनका भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक आने का योगदान नही है वे आज देषभक्ति का प्रमाण पत्र बाटते फिर रहे है। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। प्रधानमंत्री मोदी वर्श 2014 में जो जो लोक लुभावन वायदे किए वे आज तक पुरे ही नही हुए। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा की देष की जनता ने जिस चाय बेचने वाले पर भरोसा किया वह आज देष की संपतियो को ढुंढ ढुंढ कर बेचने में लगा हुआ है। श्री मरकाम ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा देष के लिए एक बडी मुसीबत बन गए है। उन्होने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड फेकने का आहवान किया। छग प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष ने छुरिया में आयोजित सभा में जनसमूह को कांग्रेस के भूपेष सरकार की उपलब्धिया गिनाई और कहा की भूपेष सरकार छग के सर्वहारा वर्ग के विकास एवं कल्यााण के लिए काम कर रही है। प्रदेष अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के पंद्रह साल के कार्यकाल के मुकाबले भूपेष सरकार के चार वर्श के कार्यकाल को हर दृश्टि से श्रेश्ठ बताया। उन्होने अगली बार राजनांदगांव जिले के सभी सीटो में कांग्रेस का विधायक बनाने का आहवान किया। श्री मरकाम ने हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक सहित सभी कांग्रेसजनो का आभार वयक्त करते हुए बधाईया दी।
सभा को खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने संबोधित किया। विधायक श्रीमती साहू ने छग सरकार को सही मायने में गांव, गरीब, मजदूर एवं किसानो की हितैशी सरकार करार दिया। विधायक छन्नी ने कहा की जो सरकार अन्नदाताओ का सम्मान करेगा वही सरकार छग में राज करेगा। विधायक ने कहा की कांग्रेस की भूपेष सरकार ने अपने हर वायदो को प्रमुखता से पुरा किया है। पहली बार प्रदेष में एैसा लग रहा है की छत्तीसगढिया सरकार आई है जो सही मायने में छग एवं यंहा के मूल निवासियो के विकास एवं खुषहाली के लिए काम कर रही है। विधायक ने पार्टी के मुखिया को विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता से चलाए जा रहे पार्टी के कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए दोबारा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र आने का न्यौता दिया।
पदयात्रा एवं सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, छग प्रदेष कांग्रेस महामंत्री जिला प्रभारी अरूण सिसोदिया, महामंत्री षाहिद भाई, महामंत्री डाॅ थानेष्वर पाटिला, पूर्व विधायक भाूलाराम साहू, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व विधायक प्रकाष यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, अनिल मानिकपुरी, अब्दुल खान, चंदू साहू, मोतीलाल साहू, पंकज बांधव, महेन्द्र यादव, चुम्मन साहू, क्रंाती भंडारी, रमेष त्रिपाठी, एकनाथ सिन्हा सहित खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से आए हजारो कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन जिला कांग्रेस प्रवकता राहुल तिवारी व आभार ज्ञापन ब्लाक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने किया।
पदयात्रा में प्रदेष अध्यक्ष का जगह जगह स्वागत
हाथ से हाथ जोडो अभियान के अंतर्गत आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र पहुचे मोहन मरकाम का पदयात्रा के दौरान रास्ते भर विधायक छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ व विधायक समर्थको ने बाजे गाजे, ढांल नंगाडा, मांदरी एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। महिलाओ ने जंहा प्रदेष अध्यक्ष की आरती एवं तिलक कर स्वगात किया। वही युवाओ ने प्रदेष अध्यक्ष को फूलमालाओ से लाद दिया। ग्राम घुपसाल से छुरिया तक आयोजित पांच किमी. की पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेष अध्यक्ष एवं विधायक छन्नी का स्वागत किया।
विधायक छन्नी को दी षाबाषी- कहा- सेवा करते रहो
खुज्जी विधानसभा में निरंतर दो माह से चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोडो अभियान व पदयात्रा कार्यक्रम का समापन करने पहुचे छग प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन कके कार्यक्रम को इ्रमानदारी से पुरा करने के लिए विधायक छन्नी साहू को षाबाषी दी। प्रदेष अध्यक्ष ने कहा की सुबह आठ बजे ही सैकडो की संख्या में दूर दूर से कांग्रेसजनो एवं साथियो को एकत्रित कर लेना निष्चित ही पार्टी के प्रति समर्पण एवं सक्रियता की मिषाल है। प्रदेष अध्यक्ष ने विधायक छन्नी की प्रंषंषा करते हुए कहा की आपकी विधायक क्षेत्र के विकास के लिए सडक से सदन तक संघर्श करती एवं आवाज उठाती रहती है। प्रदेष अध्यक्ष ने विधायक श्रीमती साहू को ईमानदारी के साथ जनता जनार्दन की सेवा में लगे रहने एवं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का आर्षीवाद दिया। प्रदेष अध्यक्ष ने कांग्रेसजनो के भारी उत्साह को देखते हुए यह एैलान किया की वे इस बार राजधानी रायपुर में बैठक होने के कारण पुरा समय नही दे पाए लेकिन अगली बार वे पुरा दिन खुज्जी विधानसभा में बिताएंगे और हर कार्यकर्ता को पुरा समय देंगे।