घनघोर जंगल और चारो तरफ पहाड़ो के बीच स्थित भोथली के गौठान पहुँचे आलोक चंद्राकर

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर 

छुईखदान। राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड छग के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर के दिवसीय प्रवास पर छुईखदान पहुचने पर जय स्तंभ चौक में कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत किया । श्री चन्द्राकर दूरस्थ घनघोर जंगल और चारों तरफ पहाड़ों से गिरे भोथली (भुजारी) के गौठान पहुंचकर वहां के महिला समिति की बहने, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया ।
वहां पहुँचने पर समिति के सदस्य गण और ग्रामीणों ने श्री चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया गौठान में बने वर्मी कंपोस्ट के कार्य, खेती-बाड़ी के कार्य,कुक्कुट पालन के कार्य और आचार निर्माण के कार्य को देखा और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने कोने में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से लागू कर रहे हैं ।गौठान में विविध गतिविधियों का संचालन इस बात का घोतक है मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि गांव में ही आय का जरिया बनाया जाए और ग्रामीणों को सीधा आय हो,छत्तीसगढ़ के कोने कोने में गौठान निर्माण कर रहे हैं आपके गांव भोथली में महिला बहनों के द्वारा उच्च गुणवत्ता का आम का अचार बनाया गया है जिसे रीपा के केंद्रों में और सीमार्ट में बिक्री हेतु भेजा जाएगा इससे होने वाले आए सीधा समूह के बहनों को दिया जाएगा चारों ओर पहाड़ी के बीच में स्थित इस खूबसूरत गौठान में आप सभी जो कार्य कर रहे हैं वह तारीफे काबिल है मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि गांव और गांव में रहने वाले लोग मजबूत हो,आज माननीय मुख्यमंत्री जी ,श्री गिरीश देवांगन जी और श्री प्रदीप शर्मा जी वीडियो कॉल से आप से बात करे रहते लेकिन नेटवर्क नही होने के कारण ये संभव नही जो पाया। हम सभी लोगों की जवाबदारी है की शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन अंतिम छोडर के व्यक्तियों तक हो हम सभी कांग्रेसी जनों को पूरी ईमानदारी के साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करने होंगे । श्री चंद्राकर ने उच्च क्वालिटी के वर्मी कमोपस्ट बनाने के लिए महिला समिति के बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । श्री चंद्राकर काफी समय गौठान में व्यतीत किये ।
आलोक चंद्राकर का गातापार के सरपंच मनमोहन वर्मा के घर घर पहुंचे वहां पर श्री चन्द्राकर को यह पता चला कि मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी यूपीए की चेयर पर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी ने सरपंच मनमोहन वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं और उस ऎतिहासिक प्रशस्ति पत्र को देखा।
वहां पर अधिकारी कर्मचारियों से श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो इस उद्देश्य से आप सबको हम सबको सक्रियता से कार्य करने होंगे ।
तत्पश्चात श्री चंद्राकर छुईखदान में विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा और कांग्रेस जनों से मुलाकात किए फिर शाम को छुईखदान नगर में जय जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए इस दौरान श्री चंद्राकर के साथ राजेंद्र चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जावेद चौहान एल्डरमैन व छुईखदान खैरागढ़ के मंडी अध्यक्ष श्रीमती दशमत जंघेल, जनपद उपाध्यक्ष ललित महोबिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमंत वैष्णव, देवराज किशोर दास,राजु ठाकुर, उत्तम जंघेल, मनमोहन जंघेल (सरपंच) एवं अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव दुबे ने दिया !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *