रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है। उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।