गणेश उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था पर मुस्तैद पुलिस !

Rajnandgaon
Spread the love

*. गणेश उत्सव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगाई गई आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था।*

* गणेश पर्व के दौरान प्रति दिन 100 से अधिक पुलिस जवान ड्यूटी में मुस्तैद रहेंगे।*

* गणेश उत्सव के दौरान आउटर पेट्रोलिंग, बाईक पेट्रोलिंग, पैदल पेट्रोलिंग, स्टेटिक पोइन्ट एवं एम.सी.पी. ड्यूटी लगाई गई है।*

* ड्रोन से भी की जायेगी निगरानी।*

* गणेश पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।*

* मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसार करने वाले डी0जे0 संचालकों के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय के गाईड लाईन एवं कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी।*

राजनांदगांव – दिनांक 27.08.2025 से प्रारंभ होने वाले गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स)  मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं रक्षित निरीक्षक को गणेश स्थल सजावट एवं शहरों के विभिन्न चौक चौराहों में स्टेटिक पोइन्ट ड्यूटी, शहर के आउटर क्षेत्र में आउटर पेट्रोलिंग, शहर में बाईक पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग ड्यूटी लागई गई है साथ ही एम.सी.पी. ड्यूटी लगा कर शहर या जिले में आने वाले वाहनों की सघनता से चेकिंग कर अवैध सामग्री जप्त करने एवं वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल के साथ-साथ ड्रोन से भी पूजा स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले जगहों की निगरानी की जायेगी। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन 100 से अधिक पुलिस के अधिकारियो/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें गणेश पर्व के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। गणेश उत्सव समितियों एवं डी.जी. संचालकों से अपील है कि वे मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसार ना करें, ऐसा करने पर डी0जे0 संचालकों के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय के गाईड लाईन एवं कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *