रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा, “2030” में राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की सिफ़ारिश होना, एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में भारत की यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारे देश की खेल भावना और प्रतिभा का उत्सव है!
इस ऐतिहासिक दावेदारी में दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट समर्थन के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का उन्होंने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह क्षण ओलंपिक खेलों को भारत में लाने के हमारे साझा सपने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाता है।
“जय हिंद!”
