हिट स्ट्रोक व हिट वेव में तिहार के नाम पर अत्याचार- रूपेश दुबे

छत्तीसगढ़
Spread the love

*जहां कुशासन की बहार वहां कैसा सुशासन तिहार – कांग्रेस*

*हिट स्ट्रोक व हिट वेव में तिहार के नाम पर अत्याचार- रूपेश दुबे*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने हिट स्ट्रोक व हिट वेव में छग सरकार की सुशासन रूपी नौटंकी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज छग सुशासन नहीं कुशासन की चपेट में है ! राज्य में सरकार के संरक्षण से प्रशासन और अपराधियों की जुगलबंदी से महिला बच्चियों पर अत्याचार, अफीम की खेती, चाकूबाजी सहित सभी प्रकार के अपराध चरम पर है। संरक्षण की लंबी फेरहिस्त जैसे कलेक्ट्रेट के एन आई सी से आई डी हैक कर किए गए नामांतरण फर्जीवाड़ा में 26/9/2025 से थाना कोतवाली में दर्ज एफ आई आर क्र 575/25 में आरोपियों को आज तक गिरफ्तारी नहीं की गई है आरोपी राजस्व न्यायालय में दर्ज अपराध की भूमि पर तहसीलदार के संरक्षण आपत्ति कर चोरी और सीना जोरी कर रहा है,महिला प्रशिक्षण भवन सहित किराए के अवैध भवनो में शराब दुकान और शहर में अवैध बार आबकारी विभाग चलवाकर भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रहे है, धान खरीदी में अवैध धान पकड़ने की वाहवाही लूटकर पकड़े गए धान वाहन को छोड़ने का काम, अवैध खनिज उत्खनन में वाहनों को जप्त/ राजसात ना करना, अवैध पैक्ड पानी के व्यवसाय को संरक्षण, डायग्नोस्टिक सेंटरों में अयोग्य टेक्निशियन मामले में चुप्पी, महिला बाल विकास में फर्जी नियुक्ति, सहकारिता में अवैध नियुक्तिकर्ता पर कोई कार्यवाही नहीं, छुरिया क्षेत्र में चना के निर्धारित रकबे से अधिक रकबा बीमा राशि का फर्जीवाड़ा, केला और चना फसल बीमा राशि हड़पने वालों को खुली छूट, न्यू बायो लुक कंपनी को सिंचाई जलाशय का अवैध पानी उपयोग पर अपराध दर्ज नहीं कराना जैसे गंभीर मामले है इन पर कोई कार्यवाही नहीं करना ही सुशासन है।

दुबे ने अंत में कहा कि हिट स्ट्रोक व हिट वेव के अलर्ट जारी डाक्टरों की लगातार एडवाइजरी जारी के बाद हेलीकॉप्टर,इनोवा एसी कमरे वाले तिहार के नाम पर अपने कर्मचारियों पर भी अत्याचार कर रही है इन सबसे प्रमाणित है कि सुशासन की “सु” भी न छग में न ही जिले जिले में है ! फिर भी कुशासन में सुशासन रूपी फटा ढोल पीटने की नौटंकी करना हास्यास्पद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.