सूर्या फाउंडेशन ने गौ-उत्पादक प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

राजनांदगांव। सेवाभावी संस्था सूर्या फाउंडेशन के द्वारा आदर्श ग्राम पेंड्री सुकुल दैहान में 3 दिवसीय गौ-उत्पादक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
आदर्श गांव पेंड्री सुकुलदैहान में 3 दिवसीय गौ- उत्पाद प्रशिक्षण शिविर का श्री कृष्ण राधा की स्मृति पर दीप प्रज्वलन कर उदघाटन किया गया। सूर्या फाउंडेशन के प्रशिक्षण प्रमुख संजय तिवारी, मितान क्लब एवं संगठन अध्यक्ष दुर्गेश साहू सहित ग्राम पंचायत की महिला पंच जनों की उपस्थिति में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिसमें धूपबत्ती, उपला और दीपक बनाना सिखाया गया। साथ ही साबुन एवं गोनाइल फिनाईल, मंजन बनाने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। इस दौरान स्वयं सहायता समूह महिला कमांडो और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित 50 माताएं बहने उपस्थित रही।
मेरा गांव मेरा तीर्थ के उदेश्य को सामने रखकर ग्राम विकास के लिए भारत के 18 राज्यों में सूर्या फाउंडेशन शिक्षा,स्वास्थ्य, संस्कार, समरसता, स्वालंबन, यह पांच आयामों को लेकर अपनी कार्यक्रम चला रहे हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में गांव के 9 महिला स्वयं सहायता समूह के साथ महिला कमांडो की 50 महिलाओं ने भाग लिया और गौ-उत्पाद प्रशिक्षण में उत्साह के साथ पूरा किया।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के पंच, ग्राम प्रधान, क्षेत्र प्रमुख सनत टंडन , सेवा प्रमुख राजेंद्र हिंदुस्तानी, सेवाभाभी जीवराखन साहू, मितान क्लब युवा संगठन के अध्यक्ष दुर्गेश साहू , शिक्षक चित्ररेखा साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *