कांग्रेस सरकार ने छत्‍तीसगढ़ के लिए नए मानक स्‍थापित किए हैं, इसके चलते ही प्रदेश आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा – विधायक छन्‍नी चंदू साहू

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

 

छुरिया क्षेत्र में आयोजित हुई कांग्रेस की जोन स्‍तरीय बैठक

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री अरुण सिसोदिया जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पदम कोठारी जी के निर्देशानुसार छुरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चिचोला, छुरिया, गैंदाटोला, बम्हनी चारभांठा, भोलापुर में जोन स्तरीय बैठक 7 जून 2022ए मंगलवार को आयोजित की गई।

इन बैठकों में विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ने विगत दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित नवसंकल्‍प शिविर में सांगठनिक स्‍तर पर हुए विचार-विमर्श व तय की गई रणनीतियों से जोन, सेक्‍टर, बूथ स्‍तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जनता को उसका फायदा दिलाने की बात कही। विधायक श्रीमती ने अपने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद में कहा कि, मुख्‍यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार ने छत्‍तीसगढ़ के लिए नए मानक स्‍थापित किए हैं। इसके चलते ही छत्‍तीसगढ़ आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ग्रामीण वर्ग को आर्थिक, सामाजिक तौर पर और तकनीक से जोड़कर समृद्ध किया गया है।उन्‍होंने कहा कि खेती-किसानी में नए और पारंपरिक तरीकों का सामंजस्‍य बनाया गया है इससे भी किसानों को लाभ हो रहा है। भूमिहिन किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं सरकार ने शुरु की है। विकास कार्यों से गांव गांव की सूरत बदली जा रही है। आज ग्रामीण क्षेत्र के बच्‍चे भी उच्‍च सुविधायुक्‍त शासकीय स्‍कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ये उपलब्धियां हमें और मजबूत बना रही है। कार्यकर्ताओं को बैठक में मौजूद अन्‍य वक्‍ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राम छत्री चंद्रवंशी, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा, जनपद सदस्य विपिन यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, एकनाथ सिन्हा, पुरण नेताम, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, सेक्टर प्रभारी विजय साहू, पूर्व जनपद सदस्य ईश्वर साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू, महामंत्री पुष्पा सिन्हा, पुणेश्वर चंद्रवंशी, अमित अग्रवाल, भावेश सिन्हा, आतिश सिन्हा, चित्रकुमार पाल, राजू सिन्हा, रोशन साहू, रुखम प्रसाद पांडेय, सुभाष यादव, रघुवीर सेवता, पूनम शर्मा, राजूसिंह राजपूत, भीखम देवांगन, जयपाल यादव, पन्ना लाल, लेखचन्द वर्मा, छन्नू लाल, सीताराम साहू, लीमन साहू, डिमेश हिरवानी, आरिफ खान, राजील कुरैशी, कुलदीप साहू, हिरदे साहू, मुकेश सिन्हा के साथ साथ जोन प्रभारी,सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी (बूथ कमेटी) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *