संवाददाता – करण सिंह ठाकुर
छुईखदान। “विश्व हिन्दी रचनाकार मंच” द्वारा हिन्दी रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु संचालित “सम्मान योजना” के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली “साहित्य पत्रिका हिन्दी सागर” के “छत्तीसगढ विशेषांक” में रचनात्मक योगदान के लिए श्री तुलेश्वर कुमार सेन को मंच द्वारा “छत्तीसगढ हिन्दी सागर सम्मान” से सम्मानित किया जाता है।
शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन हमेशा अपने नवाचारी गतिविधियों के कारण चर्चा में रहते हैं।बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करते रहते हैं।बच्चों के सीखने सिखाने के लिए हमेशा कुछ नया करता रहता है। ब्लैक बोर्ड वर्क तो करते ही हैं।उसके साथ में आधुनिक शिक्षा और टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं।टीवी,मोबाइल,प्रोजेक्टर आडियो और वीडियो द्वारा भी पढ़ाते हैं।जिसके लिए उन्हें बहुत सारा सम्मान भी मिले हैं।सम्मानों में शिक्षा श्री सम्मान,मुख्य मंत्री शिक्षा दूत गौरव अलंकरण सम्मान,छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान,आदर्श शिक्षक सम्मान और बहुत सारे।हमेशा बच्चों की दैनिक उपस्थिति,दर्ज संख्या बढ़ाने पालकों को शाला से जोड़ने का प्रयास करते हैं।सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। साहित्य के क्षेत्र में रुचि होने के कारण प्रतिदिन साहित्यिक गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं।समसामयिक घटनाचक्र पर अपनी लेखनी चला रहे हैं।साथ ही तुकांत अतुकान्त कविता,नई कविता,लघु कथा, संस्मरण साहित्य लिखते रहते हैं।जिनका समय समय पर पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन भी होते रहता है।आन लाइन और ऑफ लाइन कवि सम्मेलन में भाग लेते हैं।बेहतरीन अंदाज में विभिन्न प्रकार के मंचों संचालन भी करते हैं।शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी सभी चुनौती को स्वीकार कर लेते हैं। जिनके दोनों हाथ पैर सलामत होने के बावजूद पीछे हट जाते हैं।वह पर भी खरे उतरते हैं। काशी कविता वाराणसी मंच के द्वारा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी पर कविता लिखे हैं जिनके लिए तुलेश्वर कुमार सेन को यशस्वी रचना धर्मिता सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।खंभोज साहित्य संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस पर सम्मान पत्र दिए हैं। ईष्ट मित्रों और शुभ चिंतकों ने तुलेश्वर कुमार सेन को बधाई दिए हैं।राघवेन्द्र ठाकुर प्रधान संपादक
साहित्य पत्रिका हिन्दी सागर
संस्थापक / अध्यक्ष विश्व हिन्दी रचनाकार मंच ने भी बधाई दिए हैं।