एटीएल टिंकरींग लैब का लोकार्पण एवं शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़
Spread the love

राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर में नव स्थापित ए टी एल टिंकरींग लैब का लोकार्पण एवं शाला प्रवेश उत्सव, दलेश्वर साहू अध्यक्ष छतीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगांव के मुख्य आतिथ्य तथा टीकेश साहू, अध्यक्ष, जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंदुमती चुनेश्वर साहू, जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला साहू एवं जंगलपुर के सरपंच घनश्याम साहू उपस्थित थे। संस्था के प्रभारी प्राचार्य पूनाराम यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि टिंकरिंग लैब के माध्यम से न केवल विद्यालय के बल्कि वैज्ञानिक आविष्कारों में रुचि रखने वाले पूर्व मध्यमिक शाला के बच्चे रोबोटिक मॉडल का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

मुख्य अतिथि दलेश्वर साहू ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए एक लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। उन्होने विद्यालय में मंच निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष टीकेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के सहारे जीवन में उजियारा फैलाया जा सकता है। उन्होंने स्कूल में वाटर फिल्टर लगाने जनपद निधि से राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

इस अवसर दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मनित किया गया। विद्यालय के भूतपूर्व छात्र शहीद पूर्णानंद साहू को भारत सरकार द्वारा शौर्य चक्र प्रदान किए जाने पर शाला परिवार की ओर से पूर्णानन्द की माता श्रीमती उर्मिला साहू और पिता लक्ष्मण साहू को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कक्षा नवमी के नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का सम्मान कक्षा बारहवी के छात्र छात्राओं ने तिलक लगाकर किया तथा शाला विकास समिति के अध्य्क्ष जीवन साहू एवं अन्य सदस्यों ने बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति दी। टिंकरिंग लैब का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र छात्राओं ने अपने मॉडल का प्रदर्शन भी किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन टिंकरिंग लैब प्रभारी सुरेश साहू तथा व्याख्यता श्रीमती भारती साहू ने तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता बी एल साहू ने किया। इस अवसर पर शास उच्च माध्य शाला टेडेसरा के प्राचार्य दीपक सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एन के पंचभावे, सर्व शिक्षा अभियान की ए पी सी श्रीमती प्रणिता शर्मा सहित शाला विकास समिति के सदस्यगण, स्कूल के व्याख्याता श्रीमती क्षिप्रा चंदेल, श्रीमती बिन्दु तिवारी, श्रीमती मीनाक्षी सांडेकर, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती ज्योति वैष्णव, श्रीमती प्रीति नागेश्वर, श्रीमती नमिता गौतम, मनीष पाण्डेय, पेमाराम साहू, श्रीमती अंजना साहू, श्रीमती ज्योतिप्रभा साव, श्रीमती माया गजभिये, मैट्रिक्स इन्फो कंपनी के प्रतिनिधि, संकुल समन्वयक एस के साकरे, प्राथमिक एवं पूर्व मध्यमिक शाला के प्रधान पाठक, शिक्षक, छात्र छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपास्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *