आरोपी पीएस दीवान को गिरफ्तार करने जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने घेरा कोतवाली थाना

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – हफीज़ खान

राजनांदगांव 27 जून 2022। अपनी तेज रफ्तार वाहन से शहर के युवक यश चौथवानी की जान लेने वाले पीडब्लूडी एसडीओ पीएस दीवान की गिरफ्तारी नहीं होती देख, भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में कोतवाली थाने का घेराव किया गया और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

बीते 23 मई को लोक निर्माण विभाग में पदस्थ एसडीओ पीएस दीवान ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए शहर के युवा यश चौथवानी को अपने वाहन की चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसे छोड़ दिया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत कार्रवाई करने की मांग करते हुए मशाल रैली निकाली। लोगों की भावनाओं को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में धारा 304 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई नहीं की गई। इसे देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर एक ज्ञापन सौंपा और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने मांग की। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने शासन- प्रशासन पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी नहीं हुई है। मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि आरोपी जहां भी है उसे गिरफ्तार करें और जैसे आम आदमी के खिलाफ कार्रवाई होती है उसी तरह कारवाई की जाए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा घटना के बाद से ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ अब तक कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर कोतवाली थाने का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। अपने ज्ञापन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आरोपी को अगले 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने की कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *