बिहान समूहों के सक्रीय महिलाओं का विधायक छन्नी साहू ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

 

राजनांदगांव।  जनपद पंचायत छुरिया के सामुदायिक भवन परिसर में बिहान की सक्रीय महिलाओ का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नी चंदु साहू उपस्थित रहीं। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने विधायक का गुलदस्ता दे कर स्वागत किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक छन्नी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज बहुत सशक्त हो चुकी हैं और आज सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा की महिलायें अच्छा काम करके अपने आप को उच्च पदों पर पहुंचा रही हैं । विभिन्न सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, बिहान जैसे महिला समूह के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। विधायक ने महिलाओं को उत्साहित करते हुए कहा की आज के समान समारोह में सभी महिलाओं से कहना चाहती हूँ कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आपको बेहतर स्थान में लाकर शासन का सहयोग करें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सक्रिय महिलाओ का विधायक ने साड़ी प्रदान कर सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति भंडारी, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीणा सिन्हा, महामंत्री पुष्पा सिन्हा, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, बीआरपी धनंजय गंजीर, ललित साहू सहित छुरिया क्लस्टर की सभी सक्रिय महिलायें व् अन्य लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.