हिन्दू युवा मंच ने की अपील

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

 

O पिकनिक मनाने जाने के दौरान नहाने, नदी पार करने के दौरान तेज़ बहाव में बह जाने से मृत्यु हो जाने जैसी लगातार घट रही घटनाओं पर अंकुश लगाने हिन्दू युवा मंच किया अनूठा प्रयास.

O मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी इस संबंध में पत्र लिखने की बात कही

राजनांदगाँव/हिन्दू युवा मंच जिला इकाई के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने जिले के कलेक्टर श्री डोमन सिंह और एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर से भारी बारिश के कारण नदी तालाबों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर, अलर्ट जारी करते हुए ऐसे क्षेत्रों, जहाँ पानी का बहाव अधिक और जलस्तर बढ़ा हुआ है, वहाँ न जाने की अपील के माध्यम से जागरूकता संदेश देने का निवेदन किया है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया कि, भारी बारिश के चलते जिले के सभी तालाब लबालब और नदियाँ उफान पर और खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। लगातार जलस्तर बढ़ने की स्थिति में बाँधों के गेट खोलकर, पानी की लगातार निकासी भी की जा रही है। इसी बीच बाँध और नदी – तालाबों में लोगों के डूब जाने और उनकी मृत्यु हो जाने की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। अचानक जलस्तर के बढ़ जाने और नदियों में उफान होने के कारण नदी पार करने के दौरान बहने से या बाँध और तालाब में पिकनिक मनाने या नहाने के दौरान लोगों की डूबने से मृत्यु हो जा रही है। उक्त सभी मौतों में नवजवानों के मरने का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। घर वालों और परिजनों को बिना बताए या उनकी रोक – टोक के बाद भी नवजवान और बच्चे परिजनों की बात नही मानते और इस प्रकार के हादसे को खुला निमंत्रण देते हैं। पखवाड़े भर से जबसे जिले और प्रदेश में मानसून सक्रिय हुआ है। आये दिन समाचार पत्रों या न्यूज चैनलों के माध्यम से यह खबर देखने और सुनने को मिल रही हैं कि, फलाँ बाँध में पिकनिक मनाने गए, तालाब में नहाने गए या नदी पार करने के दौरान बह जाने के दौरान अमुख व्यक्ति की डूबने से मृत्यु हो गई और गोताखोरों के द्वारा घण्टों मशक्कत और रेस्क्यू ऑपरेशन कर उनके शव को बाहर निकाला गया। राजनांदगाँव जिले सहित पूरे प्रदेश और देश में नदी – नाले उफान पर हैं, और कई जगह तो बाढ़ की भी स्थिति बनी हुई है, कहीं – कहीं पर तो बाढ़ का विभत्स रूप भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के द्वारा ऑरेंज या येलो अलर्ट जारी करने के बाद भी हमारे युवा इन जरूरी बातों को अनदेखा कर देते हैं, और बेवजह खतरा मोल लेकर अपनी जान गवाँ बैठते हैं। नादानी और ढ़ीठपने के चलते युवाओं के पानी मे डूबकर मृत्यु हो जाने की खबरों का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है, और यह सिलसिला तब तक नहीं रुकने वाला जब तक इसके प्रति शासन स्तर पर जागरूकता फैलाकर प्रयास न किये जाए।

उक्त मामलें में संवेदनशीलता दिखाते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर जनसमान्य खासकर नवयुवकों और बच्चों से अपील की जानी चाहिए कि, जब तक तालाब और बाँधो का जलस्तर बढ़ा हुआ है, और नदियाँ उफान पर और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तब तक पिकनिक मनाने या नहाने न जाएँ, साथ ही नदी – नालों के उफान पर होने की स्थिति में या जब तक खतरा टल नही जाता, पुल पार न करें। जागरूकता फैलाने, अपने आप मे अनोखें और इस अभूतपूर्व अपील कार्यक्रम में जिले के जिम्मेदार नागरिकों, प्रबुद्धजनों और राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को भी उपरोक्त जागरूकता बनाम इस अपील में स्वैच्छा से भाग लेना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। आज के समय मे सोशल मीडिया का युवाओं और बच्चों में काफी चलन और क्रेज है, क्योंकि यही वो वर्ग है जो परिजनों की हिदायतों को अनसुना और नज़रंदाज़ करते हैं, फलस्वरूप ऐसी अप्रिय घटनाएं घट जाती है। निश्चित तौर पर शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्धजनों की अपील रँग लाएगी और हम अधिक से अधिक लोगों की जीवन रक्षा कर पाने में सफल हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *