विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 125 से अधिक लोगों को किया गया सम्मानित
संवाददाता – हफीज़ खान
राजनांदगांव 02 अगस्त। शहर में नदियों के संरक्षण संवर्धन दिशा में आध्यात्मिक रूप से लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही शिवगंगा महाआरती की 50वीं कड़ी पूर्ण होने के अवसर पर एक वृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, विधायक छन्नी साहू, महापौर हेमा देशमुख शामिल हुई। वहीं इस अवसर पर सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 125 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।
राजनांदगांव शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के तट पर प्रतिमाह के प्रदोष तिथि पर शिव गंगा महाआरती का आयोजन किया जाता है। नदियों को महाआरती के माध्यम से आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हुए लोगों में नदियों के संरक्षण, संवर्धन की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शिवगंगा महाआरती समिति, आराध्य शिक्षा एवं सेवा समिति, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका द ट्रायो के द्वारा आयोजन किया जाता है। वर्ष 2018 से शुरू किए गए इस महाआरती के निरंतर आयोजन की 50 वीं कड़ी संपन्न होने के अवसर पर समिति के द्वारा शहर में वृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर हेमा देशमुख ने की। शिवगंगा महाआरती की 50वीं स्वर्ण कडी़ के पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस वृहद सम्मान समारोह में खेल, कला, साहित्य, चिकित्सा, गीत, संगीत , वृक्षारोपण, जन जागरूकता, रक्तदान, समाज सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, राजनीति, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कृषि, पशु सेवा, गौ सेवा, पत्रकारिता, कोरोना वारियर्स,वृक्षारोपण और स्वच्छता दीदियों के समान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 125 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह को लेकर संसदीय सचिव एवं विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि हर क्षेत्र में सम्मान किया गया है, ऐसा सम्मान काफी दिनों बाद देखने को मिला है। उन्होंने समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि नदियों के संरक्षण, संवर्धन की दिशा में किया जा रहा उनका कार्य सराहनीय है।
वहीं महापौर हेमा देशमुख ने नदियों के संरक्षण संवर्धन की दिशा में कार्य करने के लिए समिति का आभार जताते हुए कहा कि कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं छूटा है जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित नहीं किया गया हो। इस सम्मान समारोह को लेकर उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने कहा कि यह काफी सराहनीय कार्य है कि नदियों के संरक्षण, संवर्धन के लिए शिवगंगा महाआरती निरंतर आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से अन्य लोगों को प्रेरणा लेकर अन्य जगहों पर भी इसी तरह के आयोजन करना चाहिए।
सम्मान समारोह के अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि शिवगंगा महाआरती के आयोजन की शुरुआत तेजी से दूषित होती नदियों के संरक्षण को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई है। इसे आध्यात्मिक रूप से जोड़कर लोगों को नदियों के संरक्षण, संवर्धन की दिशा में जागरूक किया जा रहा है।
इस वृहद सम्मान समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 125 से अधिक लोगों को प्रतीक चिन्ह और शुभकामना पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छता दीदियों को प्रतीक चिन्ह के साथ वॉटर कैन भेंट दिया गया। इस वृहद सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक छन्नी चंदू साहू, अंत्यावसायी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, जिला पंचायत के अध्यक्ष गीता घासी साहू, पूर्व सांसद एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा, अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, राजनंदगांव उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, स्थानी पार्षद ऋषि शास्त्री उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में जिलेभर से आए गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।