संवाददाता – हफीज़ खान
राजनांदगांव 4 अगस्त। शहर की सेवाभावी संस्था आरंभ एक प्रयास की स्थापना के 3 वर्ष पूरे होने पर संस्था के सदस्यों ने आस्था मूकबधिर शाला के बच्चों के साथ केक काटकर अपनी संस्था का स्थापना दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया। इस दौरान आरंभ एक प्रयास संस्था के द्वारा बच्चों को पाठ्य और खेल सामग्रियों का वितरण किया गया।
राजनांदगांव शहर की सेवाभावी संस्था “आरंभ एक प्रयास” के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य किया जाता है। महिलाओं के स्वास्थ्य सहित जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा सामग्रियां का वितरण किया जाता है और बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्रियों का वितरण भी किया जाता है। चंद महिलाओं के साथ आज से 3 वर्ष पूर्व आरंभ एक प्रयास संस्था का आगाज हुआ, महिलाओं ने अपने घर के खर्चे से रुपए बचा कर जरूरतमंदों की सेवा करने का बीड़ा उठाया और समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे बढ़ते चले गए। कोरोना काल में भी आरंभ एक प्रयास संस्था ने जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर सहित सुखा राशन और विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। वहीं लोगों में जन जागरूकता भी फैलाया गया।
आज अपने तीसरे स्थापना दिवस पर भी इसे भव्य आयोजन में उत्साह पूर्वक नहीं मनाते हुए उन्होंने अपने इस संस्था के स्थापना दिवस को सेवा भावना पूर्वक आस्था मुक बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ उन्हें शिक्षा और खेल सामग्री का वितरण कर मनाया। इस दौरान स्कूल के एक बच्चे का जन्मदिन भी होने पर उसके साथ केक काटकर खुशियां बांटी और बच्चों को खाद्य सामग्रियों का वितरण भी किया।
आराम एक प्रयास संस्था की स्थापना दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक बील तिवारी भी मौजूद रहे और संस्था की सेवा भावना की उन्होंने सराहना की। इस दौरान संस्था की संस्थापक खुशी सोनछात्रा और संस्था के सदस्य मोनिका रायचा ने कहा कि इस संस्था की शुरुआत जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए किया गया है और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए उनकी संस्था की सभी महिलाएं हमेशा बढ़-चढ़कर अपनी-अपनी सहभागिता निभाती है।
राजनांदगांव शहर की सेवाभावी आरंभ एक प्रयास संस्था में सभी सदस्य महिलाएं ही हैं और लोगों की सेवा के लिए वे अपने घर खर्च के रुपए से कुछ रुपए बचा कर संस्था के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए लगाती हैं। आरंभ एक प्रयास संस्था अपने नाम के अनुरूप ही जरूरतमंदों की सहायता करने के प्रयास से आरंभ हुई है। वहीं संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए अब संस्था में बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ चुकी है, जो निस्वार्थ सेवा भावना का कार्य कर रही है। अपने तीसरे स्थापना दिवस को मनाते हुए महिलाओं ने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान आरंभ एक प्रयास संस्था की सदस्य धरा रायचा, दीपा ठक्कर, राधा जोबानपुत्रा, हिना रायचा, पायल काथरानी, सोनल भोजवानी, गौरी आदित्य उपस्थित थे। वहीं इस अवसर पर बड़ी संख्या में आस्था मूकबधिर विद्यालय के विशेष बच्चे, शिक्षक गण भी मौजूद रहे।