संवाददाता – करण सिंह ठाकुर
छुईखदान। राधा कृष्ण मंदिर राजमहल चौक में महिला समिति एवं नगर वासियों के सहयोग से तथा मार्गदर्शन में आयोजित श्री शिव पुराण कथा वृहद रुद्राभिषेक आयोजन हवन पूजन, भंडारा, तथा शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ।
सप्त दिवसीय इस आयोजन के कार्यक्रम में अंतिम दिवस शोभा यात्रा निकाली गई जो राधे कृष्ण मंदिर से निकलकर बैरागी पारा, महोबिया पारा, जमुना चौक, जयस्तंभ चौक, बाजार लाइन, कनक नगर, कंडरा पारा, जमात पारा, होते हुए वापस मंदिर स्थल पहुंची।
शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना आरती कर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान महिला समिति सदस्य श्रीमती किरण गुप्ता अपने अन्य महिला समिति सदस्यों के साथ शिव पुराण धर्म ग्रंथ सिर पर रख शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रही थी. कथावाचक पंडित गोकर्ण शास्त्री के संग समिति के अन्य सदस्य अशोक चंद्राकर, अमित थवाईत, अशोक गुप्ता, गोली महोबिया, उषा चंद्राकार, चेतना चंद्राकर, आदि अन्य सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष,बच्चे, भजन कीर्तन करते संग चल रहे थे।
शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसादी वितरण समिति द्वारा किया जाता रहा. इस तरह सप्त दिवस आयोजित श्री शिव महा पुराण एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।