51वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में राजनांदगांव नगर की दो बेटियों का चयन

छत्तीसगढ़
Spread the love

राजनांदगांव।  राजनांदगांव नगर निगम हैंडबॉल संघ के 2 महिला हैंडबॉल खिलाड़ीयो का चयन 51वी सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप नदयाल, आंध्र प्रदेश प्रतियोगिता हुआ है।

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 51वी सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन नदयाल, आंध्र प्रदेश में दिनांक 26 से 30 नवम्बर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त संदर्भ में छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन हैंडबॉल काम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई में आयोजित किया गया जिसमें उत्कृष्ट खेल के आधार पर राजनांदगांव नगर निगम हैंडबॉल संघ से अंकिता वर्मा , राधिका यादव, का चयन हुआ है दोनों प्रतिभागी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु 24 नवंबर 2022 को नदयाल, आंध्र प्रदेश क़े लिए रवाना हुए। चयनित दोनों खिलाड़ियों को राजनांदगांव नगर निगम हैंडबाल संघ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सचिव आशीष यादव, सह सचिव जयेश मुदलियार कोच राहुल सोनसाकरा एवं संघ के वरिष्ठ सदस्य रितेश देवांगन , पूनाराम यादव, विमल शर्मा, प्रफुल इंदौरकर ,दीपक पटेल, राकेश यादव, आदर्श गुप्ता, तरुण गुप्ता ,पिंटू गुप्ता ,अंकुर सिंह ,मनीष यादव सभी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.