रूपेश दुबे ने की नर्सिंग कॉलेज के नाम पर 70 लाख रुपये किराया फर्जीवाड़ा की मंत्री से शिकायत

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

नजूल पट्टे की आवासीय भूमि के नवीनीकरण पर भी फर्जीवाड़ा-रूपेश दुबे

राजनांदगांव। स्वास्थ्य मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दूबे ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में फर्जीवाड़ा की लंबी फेहरिस्त राजनांदगांव में है इसी क्रम में नर्सिंग कॉलेज के किराया के नाम पर भाजपा के नेता को लाखों रुपए का फायदा पहुंचाने संबंधी शिकायत दस्तावेजों के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से उनके राजनांदगांव आगमन पर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने की है।महामंत्री व प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि बलदेव बाग में स्थित नर्सिंग कॉलेज जिस स्थान पर संचालित है वह नजूल आवासीय पट्टे की निवासार्थ भूमि है जिसमें व्यवसायिक उपयोग कर इंजीनियर एवं भूमि स्वामी शेखर साहू ने फर्जीवाड़ा कर शासन को 70 लाख से भी अधिक राशि का चुना लगाया है दस्तावेजों के बारे में सिलसिलेवार रूपेश दुबे ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज संचालन एवं छात्रावास के लिए 26 अप्रैल 2015 को निर्धारित क्षेत्रफल के भवन की आवश्यकता हेतु विज्ञापन निकाली गई थी लेकिन पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा अंधेर गर्दी करते हुए अपने भाजपा के कार्यकर्ता को अवैध लाभ पहुंचाने के लिए विज्ञापन के मापदंड के विपरीत छोटे-छोटे कमरों के मकान में कालेज संचालन करा कर जहां शिक्षा में बाधा उत्पन्न करने का कार्य किया है वही बिना भाड़ा नियंत्रण अधिकारी से किराया निर्धारित कराए पीडब्लूडी से सांठगांठ कर 88 हजार 752 रु प्रतिमाह के दर पर अनुबंध कर उसका भुगतान प्रारंभ कर दिया जिससे आज तक लगभग 70 लाख से भी अधिक राशि की क्षति सरकार को हुई है और तो और यह नजूल में आवासीय पट्टे भूमि के रूप में दर्ज होने के बाद पट्टा नवीनीकरण के लिए जब आवेदन प्रस्तुत किया गया तो उक्त इंजीनियर के द्वारा नजूल विभाग के साथ सांठगांठ कर आवासीय पट्टे की भूमि को व्यवसायिक (किराया) देने के बाद भी नजूल राजस्व निरीक्षक से प्रयोजन में परिवर्तन नहीं होना और आवासीय बता कर पट्टा का नवीनीकरण करा कर शासन के साथ जो छल और धोखा किया उसके भी दस्तावेज शिकायत पत्र के साथ संलग्न कर स्वास्थ्य मंत्री को दिया गया है उनके इस मामले में संलिप्त नर्सिग कॉलेज, चिकित्सा शिक्षा विभाग, पीडब्लूडी, नजूल विभाग के लोगो के विरुद्ध शिकायत किए जाने पर सजग स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाही करने को आश्वस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *