इस बार की लड़ाई भी बीजेपी और किसानों के बीच होगी, किसान ही जीतेंगे : छन्नी साहू 

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

0 मनरेगा के मजदूरों के साथ किया श्रम, गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क जारी

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अपने अंतिम दौर में है। 26 जनवरी से प्रारम्भ हुई यह यात्रा कुछ दिनों पश्चात समाप्त हो जाएगी। इसी क्रम में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदु माने जाने वाले ग्राम भोलापुर व जोशीलमती सेक्टर के कुछ गांव में पहुंची। यात्रा शिकारीमहका के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना से आरंभ हुई व टोला होते हुए भोलापुर, पांडेटोला, तेलगान, हैदलकोड़ो, झालाटोला, गहिराभेड़ी, पंडरीपथरा, बेलरगोंदी, दतरेंगाटोला, पठानढोड़गी होते हुए ग्राम थैलीटोला में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जिसमें गहिराभेड़ी में बौद्ध समाज के भवन में आहाता निर्माण, दतरेंगाटोला व पठानढोड़गी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यात्रा के दौरान विधायक छन्नी साहू ने मनरेगा द्वारा संचालित रोजगारमुलक कार्य में लगे मजदूरों से मिलने पहुंची। यहां मेहनत कर रहे मजदूरों को देख विधायक खुद को भी रोक नहीं पाई और उनके साथ ही मिट्टी खोदकर उनका सहयोग किया।


विधायक छन्‍नी साहू ने इस दौरान कहा कि – सभी धर्म व्यक्तियों को जोड़ने और प्रेम भावना को जागृत करने काम काम राहुल जी ने किया है। इसी संदेश को प्रत्‍येक व्‍यक्ति तक पहुंचाने के लिए हमने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के साथ हम गांव-गांव पहुंच रहे हैं।
उन्‍होंने कहा कि – हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है जो प्रदेश के किसानों के हित में अनेक फैसले ले रही है। आने वाले समय में हमारी सरकार ने 28 सौ रुपए में धान खरीदने का फैसला किया है। इससे हमारे किसान और समृद्ध होंगे और इसी समृद्धि को अगर बरकरार रखना है तो हमे आने वाले समय भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी होगी। पूर्ववर्ती सरकार ने केवल प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। केवल झूठे वायदे करने का काम किया था। इस बार की लड़ाई भी बीजेपी और किसानों के बीच होगी जिसमें विश्वसनीय रूप से किसान ही जीतेंगे।

महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा ने कहा कि – हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जरिए छत्‍तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं आखिरी व्‍यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए कई प्रभावी निर्णय लिए हैं। बिहान समूह जैसे प्रयासों से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रह है। नि:संदेह सरकार ने हर वर्ग के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिये हम राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का सन्देश आम जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं । आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने सदैव मेहनत की है और आगे भी ये प्रयास हमेशा जारी रहेगा ।

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश सिन्‍हा ने यात्रा के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि – छत्‍तीसगढ़ सरकार और हमारी विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू जी ने खुज्‍जी क्षेत्र में विकास को गति दी है। सड़क, पुल-पुलिया, एवं भवन के निर्माण के अलावा विद्युत् के क्षेत्र में भी लगातार काम हुए हैं। वर्षों पुरानी क्षेत्रीय मांगों को मद्देनज़र रखते हुए समस्‍याओं का समाधान किया गया है। कांग्रेस ने हमेशा आम जनता की भावनाओं का सोचा है और आगे भी हम उसी तर्ज पर काम करते रहेंगे ।

इस मौके पर विधायक छन्नी साहू के साथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, प्रकाश शर्मा, महामंत्री चुम्मन साहू, जनपद सदस्य हेमलता बंजारे, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, जनपद सदस्य प्रतिमा साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल यादव, राजू सिन्हा, संदीप साहू, रुखम प्रसाद पांडे, अमित अग्रवाल, भावना अग्रवाल, देवधर सिन्हा, जनक बंजारे, भोजेश चतुर्वेदी, रघुवीर ठाकुर, पुरण नेताम, हृदय राम साहू, दुर्योधन साहू अनूप सहारे, तामेश्वर साहू, मनोज निषाद, सरपंच मेघनाथ चंद्रवंशी, पन्ना लाल साहू, मनबोध चतुर्वेदी, नरेंद्र कुमार साहू, मुकेश सिन्हा, संतोष सिन्हा, अंजू साहू, बिसाखा बाई साहू, गीता बाई बघेल, सुभाष उइके, पन्ना लाल सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, शशि कुमार खिलाड़ी, लेखराम बघेल, तामेश्वर साहू, लेखचन्द वर्मा, मनोज निषाद, प्रह्लाद मिश्रा, कल्पना मण्डावी, सावित्री बाई, रिखी साहू, भीखम देवांगन, राजू राजपूत, आरीफ खान, टूम्मन पाल सहित अन्‍य कांग्रेसी पदाधिकारी – कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
—————————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *