धर्मयात्रा के 67वें पड़ाव में 1100 हनुमान भक्तों ने एक साथ किया सुंदरकांड का पाठ

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर 

छुईखदान। राजमहल परिसर में 67 वें पड़ाव में एक साथ 11 सौ से अधिक हनुमान भक्तों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। छुईखदान राजपरिवार के कुंवर देवराज किशोर दास वैष्णव की भागीदारी के साथ श्री जगन्नाथ सेवा समिति के संयोजन में आयोजित उक्त पड़ाव में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। लय बद्ध तरीके से वाद्य यंत्रों की थाप के साथ सभी ने एक साथ सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, शिव श्रीवास्तव, शिवेन्द्र किशोर दास,रमेश दाउजी, अरविंद शर्मा, कामदेव जंघेल, श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया, योगेन्द्र सोनी, डॉ मनीष बघेल, विनय रामटेके,गुलशन तिवारी,विकास आर्या सज्जाक खान, इसराइल सोलंकी, पार्षद गण पत्रकार साथी सहित अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया।


चंदवानी को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में खैरागढ़ के समाजसेवी राजेश चंदवानी,धर्मयात्री उत्तम दशरिया को सम्मानित किया गया। राजेश चंदवानी धर्म व सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष आदित्य देव वैष्णव ने राजेश चंदवानी के प्रयासों को जन समूहों के सामने रखा। उक्त पड़ाव के बाद धर्मयात्रा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों का रूख करेगी। और 68 वें पड़ाव से विभिन्न ग्रामों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा।

नौनिहालों और युवाओं को मंदिरों की ओर लाना लक्ष्य

धर्मयात्रा के 67 वें पड़ाव में विचार रखते हुए धर्मयात्रा प्रमुख भागवत शरण सिंह ने कहा कि धर्मयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य मंदिरों को शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित करना है। परीक्षाओं के बाद हमें नौनिहालों और युवाओं को मंदिरों की ओर लेकर आने का लक्ष्य रखना है। उन्हें मंदिरों के पुनरुद्धार के प्रयासों में जोड़ना है। आगामी हिंदू नववर्ष से युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में टोलियों में बांटकर मंदिरों के पुनरुद्धार की दिशा में हम सभी को आगे बढ़ने का प्रयास करना है।

भजनों ने किया उत्साहित

सैकड़ों की संख्या में परिसर में मौजूद हनुमान भक्तों को गायिका विधा सिंह के भजनों ने झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसमें उनका साथ राम भावसार,चंचल तिवारी,कुसुम चंद्राकर सहित अन्य ने दिया।

हनुमान जी में अर्पित किया गया 56भोग गौ सेवा समिति ने परोसी महाप्रसादी

कुंवर देवराज किशोर दास के माध्यम से हनुमान जी को अर्पित 56भोग एवं महाप्रसादी का वितरण श्री राम गौ सेवा समिति,छुईखदान के युवा सदस्यों ने मौजूद हनुमान भक्तों के मध्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *