विधायक ने किया कार्यकर्ताओं को चार्ज

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर 

खैरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई है एवं कार्यकर्ता बैठक का दौर जारी है,इसी कड़ी में शुक्रवार को विधायक श्रीमती यशोदा निर्मल वर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कमेटी की जोन स्तरीय बैठक सड़क अतरिया में आहूत की गई| जिसमें छुईखदान व गंडई तहसील के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी सहित 2 दर्जन से भी अधिक गांव के कार्यकर्ता शामिल हुए.|
उपस्थित कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने जन हितेषी योजना के माध्यम से समाज के हर वर्ग का उत्थान और विकास किया है. भूमिहीन मानदेय, गोधन योजना आदि योजनाओं के माध्यम से मजदूर गरीब किसान सबल हुआ है. इन योजनाओं के बल पर पुनः सरकार बनाना है. उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पकड़ मजबूत करने की अपील की, तथा तथा जिन जगहों पर कम मत मिला है वहां विस्तृत तौर पर दौरा कर स्थिति मजबूत करने की बात कही. बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, रमेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल जंघेल, गोकुल चंदेल, विनोद ताम्रकार, सेवादल के जिला अध्यक्ष देव राज किशोर दास, अशोक जंघेल, कविता जंघेल, हेमंत वैष्णव, प्रमोद सिंह ठाकुर, प्रकाश महोबिया, कमलेश यादव,ललित चंदेल, कोसन कोसरे, किशुन मिर्चे, लिखन जंघेल, वेदराम मिर्चे, अरुण जोशी, जनपद सदस्य लेख राम, राहुल जंघेल,सच्चिदानंद जंघेल, घसिया वर्मा ,कैलाश वर्मा, विश्वेश्वर जंघेल, गीता जंघेल, बल करण जंघेल, विष्ण चंदेल, दौलत पटेल, विष्णु पटेल,संजय दास वैष्णव, भूपेंद्र वैष्णव, वेदु पाल, हीरामन जंघेल, मिलाप जोशी, सचिन वर्मा, मनी जंघेल, केदार जंघेल, जोगेंद्र जंघेल, संत कुमार, ललित जंघेल,सुरेंद्र जंघेल, उमेश जंघेल, योगेश धुर्वे, शिव कुमार पटेल के अलावा जीरा टोला, मानपुर
बगदुर, दौजरी, चकनार , बेलगांव, संडी, जंगलपुर, ओटेबंद भरदा, बिचारपुर, खैरबना,गुमान पुर कुकुर मुड़ा , पंडरिया, उर्तुली, चंपा टोला ,के कार्यकर्ता उपस्थित थे.|

Leave a Reply

Your email address will not be published.