समाज की मांग पर खुज्‍जी विधायक ने भवन निर्माण हेतु की 10 लाख की घोषणा

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

राजनांदगांव। आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील इकाई छुरिया के तत्वावधान में रविवार को तहसील व ब्लाक मुख्यालय छुरिया में गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अतिथि रहीं खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने समाज के तहसील इकाई अध्‍यक्ष तिरुमाल शेरसिंग गोंडि़या की मांग पर विधायक निधि से भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की।

विधायक श्रीमती साहू ने समाज के प्रयासों और उनकी कर्मठता की प्रशंसा करते हुए कहा कि – अदम्‍य साहसी रानी दुर्गावती के बलिदान को कदापि नहीं भूला जा सकता। उन्‍होंने भारत की महिलाओं के भीतर एक अलख जलाई हुई है। यह अखंडदीप सदैव भारतीय महिला के मार्ग को प्रकाशित हुए उन्‍हें मजबूत बने रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

समाजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि – अपने आधार मूल्‍यों से जुड़े रहकर भी समाज ने नई ऊंचाईयां हासिल की है। विसंगतियों को दूर करते हुए, संगठित रहकर समय के साथ कदमताल करते हुए आदिवासी समाज अपनी छाप छोड़ रहा है। विधायक छन्नी चंदु साहू ने कहा कि आदिवासी समाज नैतिक मूल्यों को लेकर सदैव आगे रहा है और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों के माध्यम से भी उन्होंने सदैव जनहित का काम किया है । छन्नी साहू ने आगे कहा कि जल जंगल जमीन आज आदिवासी समुदाय की वजह से ही सुरक्षित है और इस समाज के बीच में आकर जो आत्मिक सुख मिलता है वह किसी और जगह नहीं मिल सकता । उन्होंने कहा कि लोगों ने महिला सशक्तिकरण की ओर भी सार्थक प्रयास किए हैं। आपके प्रयास सराहनीय हैं। उन्‍होंने कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के बीच समाज के तहसील अध्‍यक्ष शेरसिंग गोंडि़या सहित महिला प्रभाग अध्यक्ष तिरुमाय जयंती ठाकुर, युवाप्रभाग अध्यक्ष मोहन लाल कोमरे व सभी बारह परिक्षेत्र मुड़ादारों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने मिलकर समाज को एक संगठित कर नई दिशा दी है।

तहसील अध्‍यक्ष शेर सिंग ने विधायक छन्‍नी साहू द्वारा की गई घोषणा पर हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि – खुज्‍जी विधानसभा को उनके रुप में एक कर्मठ नेतृत्‍व मिला है। वे जनहित में सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ती रहीं हैं। किसानों के लिए वे जेल जाने से भी पीछे नहीं हटीं। एक महिला के तौर पर उन्‍होंने चुनौतियों को बड़े साहस के साथ पार किया है। श्रीमती साहू के विधायक कार्यकाल में उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा व्‍यवस्‍था में बड़ा बदलाव आया है। उनके नेतृत्‍व में विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं माध्‍यमिक शालाओं में जनसहयोग से स्‍मार्ट क्‍लासेस स्‍थापित हुई है जिससे नौनिहालों को सुगमता से अध्‍ययन का लाभ मिल रहा है। इस प्रयास की संपूर्ण राज्‍य में सराहना हो रही है। विधायक धन्‍यवाद की पात्र हैं।

उक्‍त आयोजन में आदिवासी ध्रुव गोंड़ सामज तह.इकाई-छुरिया अध्यक्ष शेरसिंह गोंड़िया, ओड़ारबांध महासभा अध्यक्ष मदन नेताम, रामेश उइके, लादूराम तुमरेकी, युवा प्रभाग ओड़ारबांध महासभा अध्यक्ष प्रमिला उइके, तहसील इकाई डोंगरगढ़ अध्यक्ष संतोष पडौटी, गोडवाना कर्म./अधि. गोडवाना छ.ग. कार्यवाहक अध्यक्ष चेमसिंह मरकाम, दिनेश कोरटी, जयंती ठाकुर, इंदल अरकर, राजेश नेताम, ओमप्रकाश पड़ोती, ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया अध्यक्ष रितेश जैन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा अध्यक्ष अब्दुल खान, एकनाथ सिन्हा, राहुल तिवारी, चुम्मन साहू, जयपाल यादव, कन्हैया कोले, देव पन्द्रो, अमित अग्रवाल, मोचीराम ठाकुर, मनराखन नेताम, झाडूराम ठाकुर, राजेश मंडावी, ईश्वरी मरकाम, रघुबीर सेवता, राजेश नेताम, मनभावन सिंग उईके , रामसाय उइके, ढालसिंग मंडावी, खेलन सिंग, नाथूराम सूर्यवंशी, देशराम कोर्राम, बालमुकून्द कुंजाम, चित्रेरखा मंडावी, टीआर पंद्रे, गैंदलाल मंडावी, दयाराम कौशल, चन्द्रमान कोर्राम, हरदेव कतलाम, राजेश्वर धुर्वे, भवन सिंह धुर्वे सहित सामाजिक जन बड़ी संख्‍या में मौजूद थे।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *