गोलबाजार में सट्टा खिलाने वाला हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़
Spread the love

 गोल बाजार, व बर्फ फेक्टरी में जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही।ं
 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया,जेल
 सट्टा पट्टी एवं 3,470 रूपये नगदी रकम जप्त।

राजनांदगांव 5 जुलाई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह, अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ओएसडी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05.07.2022 को थाना खैरागढ़ पुलिस की विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया।

 

अभियान तहत गोलबाजार खैरागढ़ एवं बर्फ फेक्टरी के पास दाऊचैरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर लोगो को जुआ नामक हार जीत का खेल खिला रहा है कि सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपियों 1. चन्द्रश कुमार रजक उर्फ झब्बू पिता होरीलाल रजक उम्र 27 वर्ष सा0 दाऊदौरा खैरागढ़ एवं 2. कोमल सिंह परिहार पिता स्व0 मिलन सिंह उम्र 41 वर्ष साकिन वार्ड नं0 16 दाऊचैरा खैरागढ़ थाना खैरागढ़ को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया दोनो आरोपियों से क्रमशः 2,120/- एवं 1,350/- कुल 3,470/- नगदी रकम व सट््टा पट््टी व डाट पेन जप्त कर ओरोपियों के विरूद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध 441,442/22 पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को पृृथक से धारा 151 जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्याया0 खैरागढ़ पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *