चाय और पंचर दुकान की आड़ में डीजल चोरी करने वालों का पुलिस ने किया पर्दाफाश

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

जांजगीर चांपा। जिले के अंतर्गत थाना बलौदा में अलग -अलग 04 मामले में मेन रोड में खडी़ बडी़ वाहनों से डीजल की चोरी करने का प्रार्थीयों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिसमें विशेष टीम जांजगीर व बलौदा पुलिस के द्वारा जरिये मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपियों द्वारा थाना बलौदा क्षेत्र में चाय दुकान एंव पंचर दुकानो की आड़ में वाहानों से डीजल चोरी की जाती थी।
आरोपीयो (01) कृष्ण कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी बुडगहन डिहारिन मंदिर के पास, बलौदा से 350 लीटर डीजल किमती 33,000/रूपये (02) संतोष उम्र 38 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास, बलौदा से 260 लीटर डीजल किमती 25,000/रु (03) शत्रुहन उम्र 26 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास, बलौदा से 280 लीटर डीजल किमती 28000/रूपये (04) विनोद कुमार उम्र 34 साल सा. बुडगहन सिंघरीपारा थाना बलौदा से 300 लीटर डीजल किमती 28000/ जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे विषेष टीम साईबर सेल प्रभारी , निरीक्षक मनीष परिहार उप निरी सुरेष कुमार ध्रुव व अन्य साईबर की टीम तथा थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कौषल सिदार प्र.आर. जगदीश अजय, मुकेश यादव, प्रीतम सिंह कंवर आरक्षक हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *