विधायक इन्द्रशाह मंडावी की चौपाल में मिल रही कई सौगाते

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – हफीज़ खान

मानपुर। आदिवासी वनांचल क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा की अलख जगाने के साथ कुपोषण को दूर करने बेहतर काम करने वाले मोहला-मानपुर क्षेत्र के विधायक इंद्रशाह मंडावी अब “आप के विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम चलाकर जन चौपाल लगा रहे हैं और लोगों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्या का मौके पर निराकरण भी कर रहे हैं।


वनांचल क्षेत्र मोहला- मानपुर के विधायक इन्द्रशाह मंडावी जनहित के लिए बेहतर काम करने वाले विधायक के रूप में जाने जाते हैं, बीते कुछ वर्षों में उन्होंने यहां बीहड़ जंगलों में भी आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम कर प्रदेश भर में अद्भुत उदाहरण पेश किया, तो वहीं क्षेत्र से कुपोषण को दूर करने के लिए भी उन्होंने कमर कसी और सुपोषण किट का वितरण कर कुपोषण को दूर करने योजना चला रहे हैं। वहीं अब भीषण गर्मी के बीच भी जनता से सीधे मुखातिब होने वे आप के विधायक आपके द्वार कार्यक्रम चला रहे हैं। मोहला मानपुर क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचकर बरगद के पेड़ के नीचे जन चौपाल लगा रहे हैं और जनता की समस्या सुनकर मौके पर उसका त्वरित निराकरण भी कर रहे हैं। लगभग 45 दिन के इस निरंतर अभियान में मंगलवार को विधायक ने अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम घोरदा में जन चौपाल लगाया। यहां अपने क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद करते हुए विधायक ने उनकी समस्याएं सुनी और उसका त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक जनता को कई सौगातें भी दे रहे हैं। लोगों की मांग पर वे घोषणा भी कर रहे हैं तो बिना मांगे भी क्षेत्र के हालात को देखते हुए सौगाते दे रहे हैं। ग्राम घोरदा में जन चौपाल के दौरान क्षेत्र के लोगों ने पेयजल समस्या की बात कही जिस पर विधायक ने ग्राम में मेटेपार, घोरदा और गौलीटोला में तीन करोड़ रुपए की लागत से नल जल योजना की स्वीकृति दे दी। वहीं घोरदा और नीचेकोहड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण सहित हलबा समाज भवन के लिए ढाई लाख रुपए और पटेल समाज भवन के लिए 5 लाख रूपये मौके पर ही स्वीकृत कर दिए। जन चौपाल के दौरान युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। अपनी जन चौपाल को लेकर विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों को देखते हुए युवा कांग्रेस पार्टी में जुड़ रहे हैं , वहीं उन्होंने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को नए जिले की सौगात देने को लेकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।


आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं, स्वयं जनता तक पहुंचने की विधायक की इस सराहनीय पहल को लेकर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि विधायक इंद्रशाह मंडावी अपने जन चौपाल में मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रति काफी मजबूत हुआ है।


अंबागढ़ चौकी ब्लाक के ग्राम घोरदा में जन चौपाल लगाते हुए विधायक ने यहां नई बहुओं को अपना आशीर्वाद स्वरुप उपहार भेंट किया। विधायक एवं संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी के जन चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उमड़ी और विधायक से सीधे संवाद कर उनके द्वारा इस तरह कार्यक्रम चलाए जाने की सराहना की और क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की घोषणा पर विधायक व मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस जन चौपाल कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री संजय जैन, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मसिया भी मौजूद रहे। आप के विधायक आपके द्वार जैसे इस कार्यक्रम से क्षेत्र की जनता को अब विधायक के द्वार तक नहीं पहुंचना पड़ रहा है बल्कि विधायक स्वयं जनता के द्वार पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *