पूर्व महापौर सुदेश देशमुख मध्य प्रदेश के गुना जिले के डी.आर.ओ. नियुक्त

छत्तीसगढ़
Spread the love

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केन्द्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री द्वारा जारी आदेश मंे राजनांदगांव के पूर्व महापौर सुदेश देशमुख को मध्य प्रदेश के गुना जिले का डी.आर.ओ. (जिला निर्वाचन अधिकारी) नियुक्त किया है।

विगत चार माह पूर्व से कांग्रेस का सदस्यता अभियान घोषित किया गया है, सदस्यता अभियान पश्चात ब्लाक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। विदित है कि श्री देशमुख 2018 विधानसभा चुनाव तत्पश्चत लोक सभा चुनाव एवं कुछ माह पूर्व हुए नगर निगम तथा खैरागढ़ उप चुनाव में सक्रियता एवं रणनिति को ध्यान में रखते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव कार्यक्रम के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन मिस्त्री द्वारा उन्हें मध्यम प्रदेश के गुना जिले का डी.आर.ओ. (जिला निर्वाचन अधिकारी) नियुक्त किया गया है।
विदित हो गुना जिले में सिंधिया परिवार का वर्चस्व रहा है तथा पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का विधानसभा क्षेत्र भी इसी जिले में है। श्री देशमुख के काबिलियत को ध्यान में रखते हुये इन्हें गुना जिले का दायित्व सौपा गया है। डी.आर.ओ. नियुक्त होने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुदेश देशमुख को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *