भारतीय जनता पार्टी छुईखदान मंडल की हुई बैठक

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर 

छुईखदान । जिला भारतीय जनता पार्टी, राजनांदगांव के आह्वान पर , भारतीय जनता पार्टी छुईखदान मंडल की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 24/07/2022 दिन रविवार को पंचरत्न राइस मिल में पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल जी की उपस्थिति मेंआहूत की गई।

बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और कार्यविस्तार के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की गई तथा आज़ादी की 75 वी वर्षगाँठ “आज़ादी का अमृत महोत्सव “पर छुईखदान मंडल में हर घर तिरंगा फहरा कर मनाने का प्रण लिया गया
बैठक में भाजपा कार्यकर्ता श्री भारत कुम्भकार के सुपुत्र आशीष कुम्भकार एवं ,डोंगरगढ़ की छात्रा कु. प्रेरणा जंघेल के असामयिक निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष श्री प्रेमनारायण चंद्राकर ,मंडल महामंत्री योगेश्वर जंघेल,महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य सुश्री राज लक्ष्मी पंसारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डा. दीपाली जैन , सांसद प्रतिनिधि श्री आशीष जैन ,कृष्ण कांत महोबिया, प्रदीप श्रीवास्तव, दिलीप वैष्णव, अवध जंघेल, नेतराम जंघेल भावेश कोचर, ललित चोपड़ा, डा जंघेल,लेखराम शिवहरे,अग्राहिज,मान सिंह नेताम ,किशन सिलोटिया, कमलेश साहू राम देवांगन ,विष्णु देवांगन, ज्ञान सिंह यादव , अर्जुन महोबिया, नवनीत जैन ,नेतराम जंघेल नेताजी,शुभम विश्वास विश्वनाथ चंद्राकर ,सम्भु जयसवाल आदि भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.