प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव का हुआ भव्य स्वागत, बताई अपनी प्राथमिकता

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – हफीज़ खान
राजनांदगांव 12 सितम्बर । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव को प्रदेश पदाधिकारियों में अहम स्थान दिया है और उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मधुसूदन यादव के उपाध्यक्ष बनने से आज उनके समर्थकों ने मधुसूदन यादव का भव्य स्वागत किया।

पूर्व सांसद एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव को प्रदेश की संगठन में अहम जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान मधुसूदन यादव के आज जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उनका भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि जो भी जवाबदारी पार्टी तय करेगी उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे।

जिला भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष पद संभाल रहे मधुसूदन यादव को सीधे प्रदेश की कमान सौंपते हुए उपाध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उनके उपाध्यक्ष बनने पर पटाखे फोड़ कर और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.