छुईखदान। भारतीय जनता पार्टी छुईखदान ने राष्ट्रीय नेतृत्व आवाहन पर शहीद नगरी छुईखदान में तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई आजादी के 75वे वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में पूरा देश मना रहा है इस अभियान के तहत देश प्रदेश का हर नागरिक अपने घर पर अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर एवं कार्यालयों में तिरंगा रोहण किया जाएगा इसी कड़ी में मंडल भाजपा छुईखदान द्वारा आज नगर के जयस्तंभ चौक से होते हुए बाजार लाइन , जैन मोहल्ला , ब्राम्हण पारा , बरई पारा ,जमुना चौक से बड़ी संख्या में वरिष्ठ , महिला , युवा कार्यकर्ताओं ने ” विजयी विश्व तिरंगा प्यारा – झंडा ऊँचा रहे हमारा , भारतमाता के जयघोष के साथ गौरवमयी माहौल में हर्षोउल्लास के साथ तिंरगे के प्रति गर्व ,व देश के वीर शहीदो के प्रति सम्मान अभिव्यक्त करते हुए तिरँगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक खैरागढ़ कोमल जंघेल मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण चंद्राकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजलक्ष्मी पंसारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ दीपाली जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा कृष्णकांत महोबिया सांसद प्रतिनिधि आशीष जैन महामंत्री योगेश्वर जंघेल पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित चोपड़ा महामंत्री किशन सिलोटिया मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री कमलेश साहू भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल मारुतकर विक्रांत चंद्राकर राघवेंद्र किशोर दास अर्जुन महोबिया तुका चंद्राकर छन्नू चंद्राकर दाऊ राम कुंभकार मोहित यादव शेख निजामुद्दीन धनी पाल ज्ञान सिंह यादव सुरेंद्र तिवारी महावीर जैन देवेश सोनी शुभम विश्वास राजू उईके कृपाल एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
