संयुक्त रूप से शाला विकास एवम प्रबंधन समिति का बैठक आयोजित किया गया

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

संवाददाता -करण सिंह ठाकुर 
छुईखदान। पैलीमेटा शासकीय प्राथमिक,माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैलीमेटा विकास खंड छुई खदान जिला राजनांदगांव में आज शाला विकास एवम प्रबंधन समिति का बैठक आ योजित किया गया।
आज की बैठक में पालकों भी आमंत्रित किया गया था।सभी लोग मिलकर शाला विकास,संसाधन की कमी,दर्ज के अनुसार शिक्षकों की कमी,प्राथमिक और माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कमी,शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में विगत कई वर्षों से भवन निर्माण नही किया गया जिसे समय समय पर शासन प्रशासन को जानकारी दिया गया।बच्चों की दर्ज अनुसार शौचालय निर्माण नही हुआ है।


आज की बैठक में संयुक्त रूप से शिक्षकों की मुद्दा को उठाया गया।विगत 2008 में पदस्थ शिक्षिका सुश्री लीला मानिक आज तक हमारे स्कूल में नहीं आई है जबकि उनका वेतन प्राथमिक शाला पैलीमेटा से निकलता है 14 साल से बाहर बाहर कभी कहीं तो कभी कहीं अटैच में अपनी नौकरी का कार्य कर रही । उसके कारण हमारे स्कूल शिक्षक नही आ रहे है ।जबकि यहां दर्ज 137 है उसके अनुसार से 4/5 से शिक्षक होना चाहिए। उनका नाम हमारे स्कूल से कटना चाहिए और तुरंत दूसरे शिक्षक की भर्ती होना चाहिए।ये दोनों को जल्द वापस नही किया जाता है तो भविष्य में स्कूल में ताला बंदी किया जा सकता है।आवेदन दे देकर थक चुके हैं।


विगत एक वर्ष से माध्यमिक शाला पैलीमेटा के शिक्षक श्री दुर्गेश सेन को आत्मानंद विद्यालय गंडई में भेज दिया गया जिसके कारण यहां विज्ञान और गणित पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं है. हायर सेकेण्डरी स्कूल पैलीमेटा में सभी विषय की पढ़ाई भी नही होती है यहां केवल कला सब्जेक्ट है जिसके कारण बच्चे पढ़ाई छोड़ रहे हैं माता पिता गांव से बाहर भेजना नही चाहते है।आगे की पढ़ाई के लिए ठाकुरटोला,मोहगांव,अतरिया, छुई खदान, गंडई जाना पड़ता है। जबकि पैलीमेटा 40 गांव का सेंटर,बाजार,सोसायटी,अस्पताल वाला जकशन है।इसीलिए यहां पर सभी विषय अनिवार्य है जैसे कला,गणित,कामर्स,विज्ञान, कृषि संकाय बहुत ही जरूरी विषय है पालकों का कहना है कि अगर इसी शिक्षा सत्र 2022/2023 में हमारी मांग पूरा नहीं होता है तो इसके लिए भी आंदोलन हो सकता है।

आज की बैठक में तीनों एस एम सी की सदस्य,पालक गण,शैक्षिक समन्वयक, संकुल प्राचार्य,सरपंच, पंच सहित पूरा शाला परिवार के शिक्षिका उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *