राजनांदगांव। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 24 घंटे सजगता के साथ कार्य करने वाले पुलिस जवानों को दुर्गा वाहिनी ग्रुप की बहनों ने राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
अपने परिवार से दूर रहने वाले पुलिस जवानों को राखी बांधने पहुंची बहनों ने पुलिसकर्मी भाइयों को उनकी बहनों की कमी नहीं होने दी।
इस दौरान पुलिस जवान भी बहनों के स्नेह को देखकर अभिभूत हुए और उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।