रामचरित मानस में संपूर्ण जीवन का रहस्य, प्रभु के शरण में जाने का मार्ग भी – कुलबीर छाबड़ा

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

ग्राम भोथीवार में तुलसी मानस प्रतिष्ठा का आयोजन, मुख्य वक्ता के रुप में मौजूद रहे छाबड़ा

राजनांदगांव। शिव संगम मानस परिवार द्वारा संत शिरोमणी गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मोत्सव पर ग्राम भोथीपार खुर्द में मानस सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम 11 सितंबर को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संरक्षक व शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए।
आयोजन में श्री छाबड़ा ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान को एकसूत्र में जोड़ने वाले स्व.शशिकांत अवस्थी को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद बहुत ही शानदार आयोजन व मानस परिवार का अथक परिश्रम को जाता है, जिस तरह से ब्लाक के सभी मानस मंडलियों ने लगन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया है। वह विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र हैं। मैं उन सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। श्री छाबड़ा ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास महाराज कहते थे कि मनुष्य के जीवन कई अनुसुलझे पहलूओं को सुलझाने के लिए श्रीराम चरित मानस का सहारा लेना चाहिए, क्योंकि इसमें संपूर्ण जीवन का रहस्य घुला हुआ है। क्योंकि हमारे जीवन की ऐसी कोई समस्या का समाधान नहीं जो श्रीराम मानस में न हो, श्रीरामचरित मानस संपूर्ण ग्रंथ हैं एक आदर्श जीवन पर आधारित है। प्रभु के चरण और शरण में जाने का मार्ग रामचरित मानस जिसे हमें अनुसरण करता रहना चाहिए। श्री छाबड़ा ने कहा कि तुलसी दास जी महाराज द्वारा श्रीरामचरित मानस के माध्यम से प्रभुश्रीराम की सेवा करने का मौका मिला है। छाबड़ा ने कहा कि गुरू के बिना कुछ भी संभव नहीं है। गुरू ज्ञान से ही इंसान चंद्रमा तक जा सकता है। तुलसी मानस प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को रामचरित मानस से जोड़ना मैं एक बात इस मानस मंच के माध्यम से जरूर कहना चाहूंगा कि प्रभु ने हमें मनुष्य रूप दिया है जो एक दिन जाना है तो कम से कम श्रीरामचरित मानस के माध्यम किसी को एक को भी सनातन धर्म के अमृतपान करा देते हैं तो अपना जीवन धन्य समझूंगा।

मंडलियों ने दी शानदार प्रस्तुति
कार्यक्रम में अंचल के विभिन्न मानस के टीमों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया। आयोजन में मंगलाचरण शिव संगम मानस परिवार भोथीपार खुर्द, सत्संग के गंगा मानस परिवार रेवाडीह, ओम सांई राम मानस मंडली डिलापहरी, जय शंकर मानस मंडली सहसपुर दल्ली, बालकृष्ण मानस मंडली पटेवा, संत मिलन मानस परिवार लखोली, जय बजरंग मानस परिवार हरडुवा, सरस्वती कला निकेतन मानस परिवार भेड़ीकला, स्वरधारा मानस परिवार तुलसीपुर, एकता बालिका मानस परिवार कांकेतरा की मंडलियों ने दी शानदार प्रस्तुति।

बड़ी संख्या में मौजदू रहे अतिथिगण
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, पार्षद मनीष साहू, समाजसेवी कुंदन चंद्राकर, चिंता हरण पटेल, नंद किशोर साव, राधे यादव तुलसी मानस प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष पोषण शुक्ला तुलसी प्रतिष्ठान के प्रांत अध्यक्ष श्री गोपाल वर्मा, डोंगरगांव ब्लॉक से श्री राम खेलावन दुबे, गुमान साहू, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री शांडिल्य व ग्राम सरपंच श्रीमती दिव्या हिरवानी, सादर सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच संचालन लखन लाल साहू, श्री विष्णु कश्यप, महादेव हिरवानी, श्री गोपी सिन्हा, धरमु साहू, ओमकार साहू, द्वारका साहु, श्री गणेश यादव, योगेश देवांगन, तुलेश्वर साहू, निर्मल बम, तोरन साहू, ओमप्रकाश साहू सहित समस्त ग्राम वासी भोथीपार कला उपस्थित रहे।
————————————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *