शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया जिला प्रशासन व पुलिस का आभार
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने संस्कारधानी में झांकी के नाम से प्रसिद्ध अपनी परंपरा के अनुरूप प्रसिद्ध गणेशोत्सव पर्व धुमधाम से संपन्न हुआ जिसका श्रेय जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को जाता है 11 दिनों तक जिला प्रशासन व पुलिस प्रशान की तगड़ी मुस्तैदी से निर्विध व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
श्री छाबड़ा ने कहा कि गणेश उत्सव का पर्व जिसमें विभिन्न समितियों द्वारा स्थल सजावट की गई थी जिसमें लगातार दर्शनाथियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए पुलिस प्रशासन सफल रही। साथ ही विसर्जन झांकी जिसे देखने के लिए छत्तीसगढ़ समेत दूसरे प्रदेश व जिल से दर्शनार्थी आते है और लाखों की उमड़ती भीड़ को संभालना एक चुनौती है जिसे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन कार्ययोजना बनाकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करना, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखकर शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन झांकी निकालना एडी चोटी के समान है। विगत दो साल तक कोरोना महामारी के चलते संस्कारधानी में गणेश पर्व सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। वहीं इस वर्ष गणेशोत्सव व विसर्जन झांकी के लिए उमड़ी दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए जिला प्रशासन सफल रही। जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पुनः आभार।
