आवास आबंटन के पूर्व पात्र हितग्राहियों से ली जाने वाली प्रथम किश्त की राशि 30 प्रतिशत से घटकर अब 10 प्रतिशत

छत्तीसगढ़
Spread the love

मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत आज निगम सभागृह में लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटन

राजनांदगांव 23 फरवरी। मोर मकान मोर आस छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल इसके अंतर्गत मात्र किफायती दरों में आवास के लागत मूल्य पर वर्षों से किरायेदारों के रूप में निवासरत परिवारों का अब सपना साकार होगा और उनका स्वयं का अपना पक्का आवास होगा। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 644 बहु मंजिला आवास निगम सीमाक्षेत्र के लखोली, मोहरा, रेवाड़ीह आदि स्थानों में पूर्ण रूप से निर्मित है उक्त आवासों को मोर मकान मोर आस योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित किए गए दरों पर नियमानुसार आबंटित करना है। आवास आबंटित करने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। पात्र हितग्राहियों का दावा आपत्ति उपरांत राशि जमा करने पर 24 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित किये जायेंगें। निर्माणाधीन आवास आबंटन के पूर्व पात्र हितग्राहियों से ली जाने वाली प्रथम किश्त 30 प्रतिशत राशि को शासन द्वारा शिथिल करते हुये 10 प्रतिशत कर दिया है।
आवास आबंटन के संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि, मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत वर्षो से किराये में निवासरत् परिवारो को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। दावा आपत्ति उपरांत पात्र हितग्राहियों को राशि जमा करने के उपरांत लॉटरी के माध्यम से 30 जनवरी को आवास का आबंटन किया जायेगा। उन्होने बताया कि, रेवाड़ीह, मोहरा – 340 युनिट की राशि 2,67,971- रुपये एवं लखोली के पूर्ण आवास की राशि – 2,73,059- रुपये निर्धारित है। योजनान्तर्गत जिन परियोजनाओं में आवास निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है अर्थात एैसे आवास जो हितग्राहियों को आबंटन हेतु पूर्ण रूप से तैयार है उन आवासों में हितग्राहियों को हितग्राही अंशदान की राशि एकमुश्त अग्रिम जमा करनी होगी। उन्होने बताया कि हितग्राहियो को आवास के लिये बैकरों के माध्यम से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि, वे आवास जो अभी निर्माणाधीन है, उन निर्माणाधीन आवास के लिए लॉटरी के पूर्व निर्धारित प्रति आवास मूल्य का 30 प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिशत देना होगा एवं शेष राशि 10 माह में किस्तों के रूप में देनी होगी। निकाय अंतर्गत निर्माणाधीन आवास 272 यूनिट लखोली- 2,74,044 रू., 258 यूनिट रेवाडीह-3,02,213 रू., 259 यूनिट कौरिनभांटा, पेण्ड्री-2,91,027 रू., 870 यूनिट पेण्ड्री एवं मोहारा 2,80,115 रू. ये सभी निर्माणाधीन आवास एक वर्ष में पूर्ण कर दिये जायेगें। हितग्राही आबंटन उपरांत अपने स्वंय के आवास को अपने आंखों के सामने बनते हुए देख सकते है। उन्होने कहा कि, इस आबंटन प्रकिया एंव लॉटरी हेतु चयन किये गये परिवारों का दावा आपत्ति आमंत्रित कर लिया गया है। साथ ही पात्र हितग्राही परियोजना अनुरूप अपनी राशि जमा उपरांत उन्हें 24 फरवरी को निगम सभागृह में लॉटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया जायेगा। लाटरी के उपरांत शेष आवासों के लिये प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *