होली के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न आयोजनों में शामिल हुईं विधायक छन्नी चंदू साहू

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

छुरिया।होली के अवसर पर धुलेंडी के दूसरे दिन खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली के इस आपसी मेलजोल व् स्नेह के त्यौहार में आप सभी के बीच रहना सुखद है।


कार्यक्रमों के दौर में श्रीमती छन्नी चंदू साहू कुमर्दा में छत्तीसगढ़ी लोक कला महोत्सव में शामिल हुईं जहाँ स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का गुलाल लगाकर व् फूल मालाओं से स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि लोक कला महोत्सव के इस आयोजन में प्रदेश की संस्कृति की छाप दिखती है । इस तरह के आयोजन अपनी माटी से सदैव जुड़े रहने का अहसास दिलाते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी जी ,जिला ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल खान जी ,जिला महामंत्री नरेश शुक्ला जी ,ब्लाक कांग्रेस छुरिया अध्यक्ष रितेश जैन जी ,लालचंद साहू जी ,लक्ष्मीनारायण साहू जी ,जनपद सदस्य देव पन्द्रों जी ,ओमप्रकाश पडौती जी ,शरद चंद्राकर जी ,फकीर साहू जी , सरपंच दिनेश ठाकुर जी , ललित साहू जी , महानंद खोब्रागडे जी ,भोला रामजी सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ग्राम घुपसाल में फाग प्रतियोगिता के आयोजन में भी शामिल हुईं। ग्रामीणों द्वारा रंग गुलाल से उनका आत्मीय स्वागत किया गया इस दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली पर जगह जगह होने वाले फाग के आयोजन में राधा कृष्ण की लीलाओं का वर्णन मन को भा जाता है । ऐसे आयोजन हमेशा होते रहने चाहियें जिससे भावी पीढ़ी को अपनी परम्परा व् संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर मिलता रहे । छन्नी चंदू साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले यही वो आयोजन हैं जिन्होंने परंपरा को जीवित रखा हुआ है ।
विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ग्राम बोईरडीह के लोक कला महोत्सव में भी शामिल हुईं जहाँ ग्रामीणों द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत सत्कार से भाव विभोर होते हुए उन्होंने महोत्सव का आनंद लिया। उन्होंने इस कहा कि होली के अवसर पर इस तरह के आयोजनों से आपसी मेल मिलाप बढ़ता है वहीँ संबंधों में प्रगाढ़ता का विस्तार होता है । इस तरह के स्नेहिल आयोजनों से किसी भी त्यौहार की खुशिया दोगुनी हो जाती हैं और मै सौभाग्यशाली हूँ जो आज आप सबके बीच इस आयोजन का हिस्सा बनी हूँ।
————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *