● *जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के तहत इस वर्ष कुल 1003 गुम इंसानों को ढूंढ निकाला गया*
● *गुम इंसानों में 254 नाबालिक बालक/बालिका भी है शामिल, जिन्हें खोजबीन कर किया गया उनके परिजनों के सुपूर्द*
● *बरामद गुम इंसानों में कुल 27 बालक, 227 बालिका, 165 पुरुष एवं 584 महिलाएं है शामिल*
● *दिनांक 01.01.2024 से 11.12.2024 तक गुम इंसानों की खोजबीन के लिए चलाया गया अभियान*
● *पुलिस टीम द्वारा गुम इंसानों को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि दीगर राज्यों से खोजबीन कर वापस लाया गया वापस उनके घर*
● *साथ ही सरहदी जिलों महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ आदि जिलों से भी गुम इंसानों को दास्तांयाब किया गया*
“आपरेशन विश्वास” के तहत जिले में इस वर्ष *दिनांक 01.01.2024 से 11.12.2024 तक गुम इंसानों की खोजबीन के लिए पूरे माह विशेष अभियान चलाया* गया, जिसमें *नोडल अधिकारी एसडीओपी कसडोल श्री कौशल किशोर वासनिक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को गुम इंसानों की खोजबीन के लिए पृथक-पृथक टास्क देकर गुम इंसानों के मिलने की हर संभावित जगह, इनपुट आदि का संधारण कर तत्काल खोजबीन करने हेतु निर्देशित किया गया*। इस दौरान *गुम इंसानों के परिजनों, स्कूल मित्रों आदि से पूछताछ पर मिली जानकारी एवं सायबर सेल की टेक्निकल टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीमों को गुम इंसानों की खोजबीन के लिए रवाना* किया गया। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय से मुख्यालय स्तर पर भी एक टीम का निर्माण किया गया, जिसे गुम इंसान के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर संबंधित स्थान के लिए तत्काल रवाना किया जाता था, जिससे गुम इंसान के मिलने की संभावना प्रबल हो जाती थी।
अभियान के दौरान *पुलिस टीम द्वारा सरहदी राज्यों आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि राज्यों से गुम इंसानों को बरामद* किया गया है। साथ ही आसपास के जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, धमतरी, बेमेतरा आदि से भी गुम इंसानों को बरामद किया गया है। संपूर्ण *अभियान में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा कुल 1003 गुम इंसानों को बरामद करने में सफलता* मिली है। इन *गुम इंसानों में कुल 254 नाबालिक बालक/बालिका भी शामिल है, जिन्हें विधिवत कार्यवाही पूर्ण कर उनके परिजनों के सुपुर्द* किया गया है। *बरामद गुम इंसानों में कुल 27 बालक, 227 बालिका 165 पुरुष एवं 584 महिलाएं शामिल* है।