मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के तहत अपने पांचवें दिन के प्रचार अभियान की शुरुआत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जालबांधा से की। मुख्यमंत्री यहां अपने तय समय से विलंब से पहुंचे और मंच पर पहुंचते ही उन्होंने देर से आने लोगों से क्षमा मांगी। जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की यहां के मतदाताओं से अपील की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ को जिला बनाने सहित जालबांधा को उप तहसील बनाने घोषणा पत्र में किए गए वादे को मंच पर दोहराया। भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खैरागढ़ क्षेत्र में सभा को लेकर अपने अनोखे अंदाज में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि काका के सामने मामा कहां टिकेगा, कका अभी जिंदा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वो यहां आकर रमन सिंह और अपने घोटाले की बात करें। हम जितना धान की कीमत दे सकते हैं वह इतनी कीमत दे सके तो बताएं।
