दस महाविद्या पुरश्चरण, महा अनुष्ठान का हो रहा आयोजन

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

रिपोर्टर
-हफीज़ खान-

राजनांदगांव। शहर की सिद्ध शक्तिपीठ मां पाताल भैरवी मंदिर में जन कल्याण के लिए 10 महाविद्याओं की महापूजा आयोजित की जा रही है, इस महा पूजा में कुलबीर सिंह छाबड़ा सहित शिष्य परिवार के श्रद्धालु गण शामिल हो रहे हैं।
राजनांदगांव शहर के बर्फानी धाम स्थित मां पाताल भैरवी के मंदिर में भूलोक पर विराजित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दसमहाविद्या की महापूजा की जा रही है। विगत 11 वर्षों से जन कल्याण के लिए की जा रही इस महा पूजा की शुरुआत बर्फानी दादा जी ने की थी। उनके देवलोक गमन के बाद इस महा पूजा को बर्फानी दादा जी के परम भक्त कुलबीर सिंह छाबड़ा और शिष्य परिवार के लोग पूर्ण कर रहे हैं। 1 मई से 16 मई तक आयोजित 10 महाविद्याओं की महापूजा में हवन, पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान हो रहे हैं। शिष्य परिवार के साधक योगेंद्र पांडे ने बताया कि 16 मई को 3000 कन्याओ का चरण पूजन, वंदन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद मध्यरात्रि पूजा संपन्न होगी।
16 दिवसीय इस महापूजा के दौरान मां पाताल भैरवी मंदिर में 10 महाविद्या पुरश्चरण महा अनुष्ठान के तहत बैशाख शुक्लपक्ष 01 मई को महापूजा आरंभ की गई है। विगत 11 वर्षों से माँ पातालभैरवी मंदिर प्रांगण में दशमहाविद्या की पूजा अनवरत चलती आ रही है । इस वर्ष सभी महाविद्याओं का 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीगुरुआज्ञा अनुसार पुरश्चरण कार्य सम्पन्न किया जा रहा है। जिसके तहत श्रीविद्या सिद्धलक्ष्मी गणपति पूजन, माँ पातालभैरवी पूजन, रूद्राभिषेक , श्रीहनुमद् पूजन पश्चात श्रीकाली महाविद्या अनुष्ठान, श्रीतारा महाविद्या अनुष्ठान, श्रीषोडशी महाविद्या अनुष्ठान, श्रीभुवनेश्वरी महाविद्या अनुष्ठान, श्रीत्रिपुर भैरवी महाविद्या अनुष्ठान, श्रीछिन्नमस्ता महाविद्या अनुष्ठान, श्रीधूमावती महाविद्या अनुष्ठान, श्रीबगलामुखी महाविद्या अनुष्ठान, श्रीमातंगी महाविद्या अनुष्ठान, श्रीकमला महाविद्या अनुष्ठान, द्वादश ज्योतिर्लिंग अनुष्ठान, श्रीभैरव अनुष्ठान विधिविधान निरंतर मंत्र उच्चारण, हवन, पूजन, अभिषेक और यज्ञ से संपन्न किया जा रहा है। यह महापूजा 16 मई को 3000 कन्याओं के चरण पूजन, वंदन और 300 भैरव जी के पूजन के साथ पूर्णाहुति पश्चात संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *