छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से हमारे पारंपरिक खेलों को जिंदा कर रही कांग्रेस सरकार – कुलबीर

छत्तीसगढ़
Spread the love

ग्राम पेंड्रीकला के आयोजन में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष, युवा खिलाड़ियों का किया उत्सावर्धन

राजनांदगांव 18 अक्टूबर। ग्राम पंचायत पेंड्रीकला में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए। श्री छाबड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम विकास समिति व ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही संस्कृति, कला, पारंपरिक त्यौहारों व छत्तीसगढ़ी खेलों को बखूबी बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है।

इसी के तहत आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में 6 अक्टूबर से 6 जनवरी तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हमारे पारंपरिक खेलकूद जैसे गिल्ली डंडा, पिट्टूल, रस्साकसी, बाटी, फुगड़ी, भौंरा, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, गेड़ी जैसे 14 खेल विधाओं की प्रतियोगिता हो रही है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रदेश की खेलकूद विधाओं को पहचाना दिलाना और हमारी संस्कृति, विरासत सहित हमारे प्रदेश की पारंपरिक खेलकूद को आने वाली पीढ़ी को बताना है।

श्री छाबड़ा ने कहा कि इस खेलकूद से हमारे शारीरिक और बौद्धिक विकास तो होता ही और साथ में कई फायदें होता वहीं शारीरिक क्रियाओं के लिए इस खेलकूद का बड़ा ही महत्व है। छाबड़ा ने इस सफल आयोजन के लिए ग्राम विकास समिति व ग्रामीणों को साधुवाद दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री छाबड़ा ने खेलकूद में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन कर निरंतर आगे बढ़ने की सीख दिए। इस अवसर पर किसान कांग्रेस महामंत्री योगेन्द्र वैष्णव, जनपद सदस्य ललिता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी जितेन्द्र देवांगन, प्राचार्य एफआर वर्मा, मनोज चैहान, तुमड़ीलेवा सरपंच संजय टंडन, शालिनी टोप्पो, शिक्षक परदेशीराम साहू, धारिणी चैहान, प्रधान पाठक रोशन साहू, लोकेश सोनी, नरेन्द्र, हेमंत देवांगन, प्रभा यादव, पूर्व सरपंच पंकज टोप्पो, मीनाक्षी साहू, साबरीन कुरैशी सहित स्कूली बच्चें व ग्रामवासी मौजूद रहे।

FOR RENT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *