गोपालपुर और बिरुटोला धान खरीदी केंद्र का 16 नवम्बर को खाद्य मंत्री करेंगे उदघाटन, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने प्राभारी मंत्री मा.श्री अमरजीत भगत जी से मिलकर उद्घाटन का दिया न्योता

छत्तीसगढ़
Spread the love

 

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर
छुईखदान। पिछले दिनों किसानो की मांग पर ग्राम गोपालपुर और बीरुटोला में स्वीकृत किये गए धान खरीदी उप केंद्र का उद्घाटन प्रभारी मंत्री मान, अमरजीत भगत के मुख्य अतिथ्य में होगा, जिसके लिए तैयारी पूर्ण कर लिया गया है,, आज रायपुर प्रवास के दौरान छेत्रीय विधायक यशोदा नीलाबर वर्मा ने प्रभारी मंत्री से मिलकर गोपालपुर और बीरुटोला में धान खरीदी उप केंद्र खोलने हेतु मान मंत्री का आभार व्यक्त कर खरीदी केंद्र का उद्घाटन करने हेतु न्योता दिया, जिसे मंत्री ज़ी ने स्वीकार कर लिया | किसानो की मांग पर लगी मुहर, ज्ञात हो की पिछले दिनों छेत्र के किसानो ने गोपालपुर में धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु छुईखदान में चार घंटो तक चक्का जाम किया था, जिसमे विधायक यशोदा नीलमबार वर्मा कें प्रयास ग्राम गोपालपुर और बीरुटोला में धान खरीदी केंद्र खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रशासन से मिला है, जिसकी शुरुआत 16 नवम्बर को होना है,, कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बँक के अध्यक्ष नवाज खान के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा, अपने विधानसभा के बिरुटोला व गोपालपुर नया धान खरीदी केंद्र खोले जाने से छेत्रवासियो ने विधायक यशोदा नीलमबार वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है.
ज्ञात हो की आज मान, मंत्री जो से साथ ही श्रीमती यशोदा नीलमबार वर्मा ने भोथली में उप धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग किये जिसे स्वीकार करते हुए मंत्री ज़ी ने ग्राम भोथली में भी तत्काल धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु अधिकारी को तत्काल स्वीकृति करने की निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *