युवा ग्रुप संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़
Spread the love

संवाददाता – करण सिंह ठाकुर

छुईखदान। युवा ग्रुप संस्था की ओर से स्थानीय युवाओं और युवा ग्रुप संस्था के पदाधिकारियों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था इस रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। युवा ग्रुप संस्था के अध्यक्ष शरद वैष्णव ने कहा कि रखता अनमोल है इसका कोई विकल्प नहीं है उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य चल रहा है और आने वाले दिनों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन एक बड़े रूप में करने की आवश्यकता है रक्तदान ना सिर्फ दूसरों का जीवन बचाता है बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के लिए भी यह फायदेमंद है इस मौके पर कई युवाओं समेत संस्था के आए हुए सदस्य भी मौजूद थे। और इस संस्था के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को रक्त प्रदान भी किया जा चुका है। इस रक्तदान शिविर में बंटी भालेकर लक्ष्मी कुंभकार थानेश्वर साहू,हेमलाल साहू ,डागेश्वर जंघेल धनेश जंघेल,संजय पाल, मनोज साहू एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस संस्था के द्वारा निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का और इस जीवन रक्षक संस्था के प्रति युवाओं को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है आने वाले समय में जनसेवा पर आधारित इस संस्था को और बढ़ाने का प्रयास और युवाओं का एक विशाल सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करने का कार्य किया जाएगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *