संवाददाता – करण सिंह ठाकुर
छुईखदान। कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा .विद्या भूषण शुक्ला (जीव जंतु बोर्ड अध्यक्ष), आलोक चंद्राकर (जीव जंतु बोर्ड उपाध्यक्ष), अरुण ताम्रकार सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, के आतिथ्य में संपन्न हुआ
छुईखदान के टिकरीपारा स्थित मंगल भवन में उद्घाटन पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का प्रथम सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर देवराज किशोर को बधाई दी. उन्होंने कहा कि देवराज किशोर ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जिताने में अहम भूमिका निभाई है, श्री देवांगन ने कहा कि आने वाले नवंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव एवं मई 2024 में लोकसभा के चुनाव होना है जिस प्रकार खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत हुई है, उसी प्रकार आने वाले इन चुनावों में कांग्रेस की जीत होना निश्चित है. उन्होंने भूपेश बघेल सरकार की जन हितेषी योजनाओं की जानकारी देते हुए 600000 भूमिहीन मजदूरों को 500 करोड़ के भुगतान सहित सरकार की अन्य सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे सेवादल कार्यकर्ताओं से जन जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने कहा कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में 3 ब्लॉक हैं और बूथ स्तर तक सेवादल को इन बूथों से जोड़ने का कार्य 2 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा । जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सेवादल सबसे समर्पित राजनीतिक संगठन है राजनीति सेवा का बहुत बड़ा माध्यम है ।लोग पहले गुजरात मॉडल की बात करते थे अब छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करने लगे हैं. भूपेश बघेल ने गरीबों के चेहरे में मुस्कान लाकर सही रामराज छत्तीसगढ़ में लाया है. जबकि भाजपा के मुंह में राम और बगल में छुरी है। छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन की कड़ी मेहनत का उल्लेख करते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला सेवादल अध्यक्ष देव राजकिशोर को बधाई दी। वही खैरागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला आज आप सभी के आशीर्वाद से बना है. उन्होंने नवनियुक्त सेवादल जिलाध्यक्ष देवराज किशोर के द्वारा किए गए मेहनत पर उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने भी संबोधित किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित थे।